वरिष्ठ पत्रकार राधा मोहन मिश्रा का निधन… रामनगर मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

IMG_20250602_234058.jpg

वरिष्ठ पत्रकार राधा मोहन मिश्रा का निधन


भिलाई  नगर 02 जून 2025:- वरिष्ठ पत्रकार राधा मोहन मिश्रा का आज सुबह 6 बजे उनके निवास कोसा नाला शासकीय स्कूल के पास एलआईजी क्वार्टर भिलाई में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। राधा मोहन मिश्रा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे उनके निवास से निकली। उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चे छोड़ गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार राधा मोहन मिश्रा ने अपने जीवन काल में अनेक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके पिता स्वर्गीय के के मिश्रा भी इस्पात नगरी के जाने-माने पत्रकार थे। राधा मोहन मिश्रा वरिष्ठ रंग कर्मी अनीता उपाध्याय के भाई थे उनके निधन पर न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के पदाधिकारी व सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है।


scroll to top