रायपुर 12 अक्टूबर 2024:- विजयादशमी दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर आज सुबह राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाईन, रायपुर में परम्परागत तरीके से विजयादशमी के अवसर शस्त्र-पूजा किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह ने सपरिवार पूजा की। इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान हर्ष फायर भी किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव पर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है।















इस अवसर पर राजधानी रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पाटले,उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन निलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के अलावा थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।







