वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दुर्ग कोतवाली के थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच किया…. इंस्पेक्टर नवीन कुमार राजपूत दुर्ग कोतवाली के नए थाना प्रभारी होंगे
दुर्ग 10 नवंबर 2025:- दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं कार्यों में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत न कराने एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की नाराजगी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है दुर्ग कोतवाली थाना के नए प्रभारी के रूप में नवीन कुमार राजपूत की पदस्थापना की गई है नवीन कुमार राजपूत इस समय साइबर थाने का कार्यभार संभाल रहे थे।

दुर्ग SPP विजय अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह साइबर रेंज थाना से नवीन कुमार राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश एएसपी ने 9 नवंबर की देर रात जारी किया।


जानकारी के मुताबिक, यह फेरबदल दो दिन पहले हुई हत्या की वजह से हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में मंत्री गजेंद्र यादव की नाराजगी के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजा है। शिवपारा में कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष आचार्य (47) की हत्या हुई थी।

वारदात के अगले दिन मंत्री गजेंद्र यादव मृतक के घर और घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया, लेकिन आने में हुई देरी की वजह से मंत्री नाराज हुए। बाद में IG से नाराजगी व्यक्त की इसके बाद देर रात ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया।




