दुर्ग पुलिस 8 निरीक्षक 02 उप निरीक्षक समेत 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

भिलाई नगर 08 जुलाई 2025:- दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आज नेवई, खुर्सीपार, नंदिनी, कुम्हारी, दुर्ग कोतवाली,अमलेश्वर, पुलगांव, के थाना प्रभारी बदल दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर मनीष शर्मा जनक राम कुर्रे एवं पुष्पेंद्र भट्ट की तैनाती यातायात विभाग में किया है इसी तरह पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, चौकी अंजोरा, एवं चौकी लिटिया समरिया, के प्रभारी बदल दिए गए हैं नेवई थाना एवं नंदनी थाने का प्रभार उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौपा गया है।
आनंद शुक्ला को खुर्सीपार थाने का प्रभाव दिया गया है..तापेश्वर नेताम को मिली दुर्ग कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी
पीडी चंद्रा को ट्रैफिक से कुम्हारी TI का जिम्मा
वंदिता पानिकर को खुर्सीपार से हटाकर पुलिस लाइन
निरीक्षक मनीष शर्मा नंदिनी से यातायात



