नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज कार्यभार ग्रहण किया….  दुर्ग उनका पांचवा जिला होगा…

IMG-20250422-WA0749.jpg

दुर्ग 22 अप्रैल 2025:- दुर्ग जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विजय अग्रवाल ने आज संध्या 5:30 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक के रूप में विजय अग्रवाल का यह पांचवा जिला होगाकार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विजय अग्रवाल अमलेश्वर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए रात्रि 9:00 बजे पुलिस नियंत्रण सेक्टर 6 का सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सलामी दी  गई कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   विजय अग्रवाल ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधीनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए, उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

बेसिक पोलिसिंग के एक्सपर्ट

छत्तीगसढ़ में बेसिक पोलिसिंग के जानकार माने जाते हैं विजय अग्रवाल। इंवेस्टिगेशन में भी खासी पकड़। नियमित थानों का निरीक्षण, देर रात तक गश्त, थानेदारों की मानिटरिंग, उनका शगल है। जिस जिलों में पोस्टेड रहे हैं, बड़े-बड़े मामलों को उन्होंने सुलझा दिया।

विजय अग्रवाल का दुर्ग  05,जिला

आईपीएस विजय अग्रवाल का एसपी के तौर पर दुर्ग 05वां जिला होगा। जशपुर उनका पहला जिला था, उसके बाद जांजगीर चांपा, सरगुजा,  व बलौदा बाजार-भाटापारा  वे लंबे समय तक राजधानी रायपुर के एडिशनल एसपी रह चुके हैं। विजय अग्रवाल दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर भी पूर्व में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW पद्मश्री तवंर ,नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ,नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक,उप पुलिस अधीक्षक  हेड क्वार्टर अलेक्जेंडर किरो, डीएसपी लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक क्राइम  अजय सिंह ,प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल विशेष रूप से उपस्थित थे।


scroll to top