शपथ फाउंडेशन भिलाई ने अंतरराष्ट्रीय जज एवं कोच कृष्णा साहू,नश्कर टंडन तथा आकलेंड (न्यूजीलैंड ) में आयोजित कामनवेल्थ गेम में रजत पदक विजेता सुश्री संतोषी मांजी तथा राज वासनिक का किया गर्मजोशी से सम्मान –

IMG-20221211-WA0252.jpg

 सुश्री संतोषी मांजी रेलवे एम्पलाई छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स पुरस्कार गुंडाधुर अवॉर्डी न्यू जीलैंड ऑकलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम नवंबर 2022 में 63 किलोग्राम वजन में महिला वर्ग में रजत पदक विजेता बन कर 

एवं  राज वासनिक स्वास्थ्य कर्मी छ ग जिला दुर्ग न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में 105 किलोग्राम वजन पुरुष वर्ग में में रजत पदक विजेता बनकर सिर्फ भिलाई ही नहीं पुरे छ ग के साथ साथ भारत का नाम विश्व पटल पर गौरान्वित किया है 

आज इन चारो कृष्णा साहू,नश्कर टंडन  एवं सुश्री संतोषी मांजी तथा राज वासनिक को सम्मानित करते हुए शपथ फाउंडेशन परिवार  अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है 

इस कार्यक्रम में शपथ फाउंडेशन भिलाई के संरक्षक वीरेंद्र सतपति ,अध्यक्ष अशोक गुप्ता ,उपाध्यक्ष अमिताभ भट्टाचार्य ,विकास जायसवाल ,डी मोहन राव , मनोज राय एवं  जितेंद्र हासवानी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ थे !

इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा की इस छ ग पावर लिफ्टिंग से 6  से  उनकी पुरानी यादे जुडी है  उन्होंने संस्था के  वरिष्ठ एवं  हेड कोच  एवं अंतराष्ट्रीय जज श्री कृष्णा साहू से सन 90  के दशक की महिला खिलाड़ी सुश्री तंद्रा राय चौधरी की याद कर आँखे नम की  एवं कहा की इसी तरह आप सभी के कुशल नेतृत्व में स्टील सिटी भिलाई जिस तरह से एजुकेशन में सर्वश्रेष्ठ है उसी तरह से खेलकूद में भी  अग्रणी होकर देश का नाम रौशन  कर रहा है  यह सभी के लिए गर्व की बात है उन्होंने आयोजक शपथ फाउंडेशन के संरक्षक वीरेंद्र सतपथी व संस्था तथा सभी उपस्तिथ जनो का आभार व्यक्त किया ,साथ ही साथ उन्होंने 2  फरवरी 2023 को हर साल की तरह आयोजित होने वाले शपथ फाउंडेशन के  थेंक्यु भिलाई में सभी खिलाड़ियों को आमंत्रण दिया 


scroll to top