शिवजी की बारात ,चाकू मारकर नाबालिग की हत्या…  07 आरोपी गिरफ्तार…सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान

IMG-20260217-WA06941.jpg

शिवजी की बारात के दौरान विवाद पश्चात मारपीट कर हत्या करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार
▪️ घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त
▪️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान
▪️ सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

दुर्ग 17 फरवरी 2026:- पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने चाकू मारकर नाबालिग की हत्या कर दी। देर रात मोहननगर थाना अंतर्गत शांति नगर में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक नानू गोंड ( 17 वर्ष ) शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


पुलिस के मुताबिक मृतक नानू शांति नगर का रहने वाला था और शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति नगर के शिव मंदिर के पास दो दिनों से चल रही भगवान शिव की बारात में वह नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान 16 फरवरी की देर शाम कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ कहासुनी शुरू हो गई। विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और युवकों ने चाकू निकालकर नानू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, सिर, पीठ सहित शरीर के कईं हिस्सों पर वार किया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नानू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले नानू का किसी युवक से विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने देर रात 4 से 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि 16.02.2026 को प्रार्थी शिव कुमार गोड, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू  16.02.2026 को शिवजी की बारात देखने गया था, जहाँ पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आने पर उसे उपचार हेतु सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेहियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण विवाद कर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से वार करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :
पुरानी बात को लेकर आपसी विवाद

▪️ घटनास्थल :
शक्ति नगर क्षेत्र, शिवजी बारात मार्ग, थाना मोहन नगर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

  1. करण उर्फ बाटा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  2. मनीष देशमुख उर्फ पाडू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  3. अश्वनीद चंद्राकर, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  4. आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  5. शुभम देवांगन उर्फ राजा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  6. जितेश वर्मा उर्फ पोगो, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  7. आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

  1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार

▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम, विशेषकर विवेचना अधिकारी, साइबर सेल सहयोगी स्टाफ तथा पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


scroll to top