दो साल पहले ही श्रद्धा को हो गया था एहसास, मुंबई पुलिस को चिट्ठी में लिखा था- एक्शन नहीं लिया तो वो मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा - Steel City Online News Portal

दो साल पहले ही श्रद्धा को हो गया था एहसास, मुंबई पुलिस को चिट्ठी में लिखा था- एक्शन नहीं लिया तो वो मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा

shardhha-aftaab-gfx-pic-sixteen_nine.jpg

श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार को सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बर्ताव के बारे में 2 साल पहले ही मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक पत्र लिखा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया, तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा।

दावा यह भी किया जा रहा है कि श्रद्धा ने आफताब के बर्ताव के बारे में उसकी फैमिली को भी बताया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

अब पढ़िए मीडिया में सामने आया श्रद्धा का पूरा लेटर…

“मेरा नाम श्रद्धा वालकर है और मैं 25 साल की हूं। मैं 26 साल के आफताब अमीन पूनावाला की रिपोर्ट करना चाहती हूं। वह विजय नगर कॉम्प्लेक्स के रीगल अपार्टमेंट में रहता है। वह मुझसे गालीगलौज और मारपीट करता है। आज उसने मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसने मुझे धमकाया और ब्लैकमेल किया कि वह मुझे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देगा और फेंक देगा। वो मेरे साथ 6 महीने से मारपीट कर रहा है, लेकिन मैं पुलिस में उसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, क्योंकि वो मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

आफताब के परिवार वाले भी जानते हैं कि वो मुझे मारता-पीटता है और जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। उसकी फैमिली जानती है कि हम दोनों साथ रहते हैं और वीकेंड पर वो लोग मिलने भी आते हैं। मैं आज तक उसके साथ रहती हूं, क्योंकि हमारी जल्द ही शादी होने वाली है और उसके परिवार की भी रजामंदी है। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती हूं।”


scroll to top