श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

WhatsApp-Image-2022-08-18-at-6.21.25-PM.jpeg

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव का भिलाई आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। समिति के विभिन्न प्रखण्डों के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने आज उनका
कुम्हारी टोल प्लाजा, खुर्सीपार गेट, पावर हाउस चौक एवं दुर्ग में भव्य स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साव ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के निर्देशानुसार आज श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सभी प्रखण्डों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज श्री साव पहली बार भिलाई के प्रवास पर थे। इस दौरान प्रखण्डों प्रमुखों के नेतृत्व में समिति के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी टोल प्लाजा, खुर्सीपार गेट, सुपेला चौक एवं दुर्ग में श्री साव का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत को देखते हुए श्री साव ने भी सभी का उत्साहवर्धन किया और अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान मुख्य रूप से बुद्धन ठाकुर, तेज बहादुर सिंह, मुरलीधर अग्रवाल, प्रवीण पाण्डेय, रविन्द्र भगत, जयशंकर चौधरी, रविन्द्र सिंह, बंटी पाण्डेय, पप्पू तिवारी, जोगिंदर शर्मा, पार्षद विनोद सिंह, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती वीना चंद्राकर, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती शकुंतला साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती उपासना साहू, रिंकू साहू, प्रशांत पाण्डेय, दिलीप केशरवानी, तिलकराज यादव, अशोक यादव, अनिल सोनी, मनीष अग्रवाल, अरूण सिंह, रेहान अहमद, राहुल भोंसले, आदित्य टोपा, धर्मेंद्र सिंह, गोल्डी सोनी, तारिक खान, मुकेश सिंह, आशीष पाण्डेय, विशाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top