शास्त्री नगर कैंप 01 निवासी सीताराम साहू का निधन… शुक्रवार 6 मार्च को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार.. भाजपा नेता शिवनंदन साहू के पिता थे
भिलाई नगर 05 मार्च 2026:- शास्त्री नगर कैंप 01 निवासी सीताराम साहू का आज संध्या 6:00 बजे निधन हो गया वे 90 साल के थे उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 6 मार्च को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

सीताराम साहू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं वे मेवा लाल साहू व भाजपा नेता शिवनंदन साहू के पिता थे।
सीताराम साहू के निधन पर सांसद विजय बघेल वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, गुड मॉर्निंग एसोसिएशन भिलाई नगर के पदाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Steel city ON line परिवार ने भी सीताराम साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।




