एसएमएस 2 के हाई स्पीड कास्टर नंबर 6 ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड…..

IMG_20230116_205554.jpg

भिलाई नगर 16 जनवरी 2023:! सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का स्टील मेल्टिंग शॉप-2 निरन्तर नए कीर्तिमान बना रहा है। एसएमएस-2 के हाई स्पीड कास्टर क्रमांक-6 ने एक बार फिर 15 जनवरी 2023 को सिंगल सीक्वेंस में 52 हीट का नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि इस टंडिश के जीवनकाल की गारंटी 17 हीट्स की है। 12 जनवरी 2023 को हासिल किए गए 47 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड को पार करते हुए नया कीर्तिमान दर्ज किया है। इससे पूर्व 06 जनवरी 2023 को कास्टर 6 ने सिंगल सीक्वेंस में 45 हीट का उत्पादन कर नया रिकाॅर्ड कायम किया था। 16 जनवरी 2023 को सिंगल सीक्वेंस में कास्टर का कुल रनिंग टाइम अधिकतम 34 घंटे था। 

उल्लेखनीय है कि कास्टर 6 टीम द्वारा उच्च स्तर की परिचालन दक्षता के माध्यम से रिकॉर्ड प्रदर्शन संभव हुआ है। महाप्रबंधक (ऑपरेशन) आलोक माथुर और महाप्रबंधक (मैकेनिकल),  योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) सौरव जैन, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) मधु पिल्लई के नेतृत्व में सम्पूर्ण कास्टर 6 टीम को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2)  एस के घोषाल और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक नया मील का पत्थर स्थापित करने के लिए बधाई दी। 

विदित हो कि एसएमएस 2 के कास्टर नंबर 6 ने 12 जनवरी 2023 को 47 हीट, 06 जनवरी 2023 को 45 हीट, 4 जनवरी 2023 को 44 हीट, 01 जनवरी 2023 को 42 हीट, 30 दिसंबर 2022 को 41 हीट, 16 दिसंबर 2022 को 40 हीट, 10 दिसंबर 2022 को 36 हीट और 6 दिसंबर, 2022 को 35 हीट दर्ज किया था।


scroll to top