असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों तथा महिलाओं की भागीदारी के लिए सामाजिक सुरक्षा और जॉब सिक्योरिटी एवं 20 का मुख्य उद्देश्य-बी सुरेंद्रन

WhatsApp-Image-2023-06-11-at-20.22.06.jpg

भिलाई नगर। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और एल-20 के कन्वेनर बी सुरेंद्रन ने मैं अपने उद्बोधन में बताया की एल-20 जी 20 के अंतर्गत ही कार्य करता है इसमें 11 इंगेजमेंट ग्रुप है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रम जगत की समस्याओं और उनके निदान के लिए बना है इसमें मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा महिला तथा फ्यूचर के लिए जॉब मुख्य विषय है आज भारत में 67% असंगठित क्षेत्र का मजदूर कम कर रहा है पर उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया गया है इस विषय पर आज गहन चर्चा की जा रही है।

वर्तमान में आउटसोर्सिंग का दौर चल रहा है उसमें महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को देखकर रोजगार, रहन सहन,उनके अधिकार और समय पर वेतन पूरा मिले इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक तरह का भस्मासुर है आने वाले समय में अनस्किल्ड कर्मी केन लिए कोई जगह नहीं रहेगी इसलिए लगातार स्किल्डनेस बढ़ाते हुए कार्य करते रहना होगा तभी लोग आगे बढ़ पाएंगे।

सरकारी क्षेत्र में भी कार्यरत कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा अति आवश्यक है इन सब विषयों को लेकर 21 22 और 30 जून को पटना में एक शिखर सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें 27 देश से 55 प्रतिनिधि तथा भारत से लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे एल-20 एवं बी-20 जो एक इंडस्ट्रियल फैमिली कांसेप्ट है जिसमें मालिक और मजदूर दोनों को संयुक्त रूप से एक दूसरे के परस्पर सहयोग के लिए सामने आना होगा और इस संबंध में सहमति बनाने हेतु एल 20 के माध्यम से कार्य चल रहा है
उन्होंने बताया की 2014 में भारतीय मजदूर संघ ने सामाजिक सुरक्षा का नारा दिया था जो सपना उसे समय देखा था उसे आज साकार करने का समय आ गया है।

आज भिलाई में भारतीय मजदूर महासंघ (बीएमएस) के बैनर तले एल20 का एक कार्यक्रम भिलाई निवास कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया। सर्वप्रथम दंतोपंत ठेंगडे जी, भगवान विश्वकर्मा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मीडिया प्रभारी अशोक माहौर के अनुसार प्रदेश महामंत्री नरोत्तम घृतलहरे ने एल-20 के बारे में संक्षिप्त में सभी को जानकारी देते हुए कहा की सभी को श्रम जगत में उनके उत्थान के लिए क्या कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा जानकारी दी जाती है एवं 20 के माध्यम से लोगों को जानकारी भी मिल रही है और उसमें और अच्छा क्या हो सकता है उसके समाधान के लिए विचार भी सामने आ रहे हैं।

राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम जायसवाल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया और कहा की संगठित क्षेत्र के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के प्रति भी हमारी जवाबदेही बढ़ी है उसके लिए भी हमें लगातार कार्य करना होगा और एक सोशल सिक्योरिटी फंड भी बनाया जाना जरूरी है।

स्टील उद्योग प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जी20 की स्थापना आर्थिक संकट से उबरने के लिए की गई थी पर बाद में इसमें विस्तार करते हुए 11 का इंगेजमेंट ग्रुप बनाया गया उन्होंने बताया की जी-20 19 देश का एक ग्रुप है जिसमें 6 अतिथि देश तथा विशेष आमंत्रित सदस्य देश भी शामिल है बारी-बारी से परमानेंट सदस्य देशों को अध्यक्षता करने का मौका मिलता है इस बार भारत सरकार को अध्यक्षता करने का मौका मिला एल-20 जी 20 के अंतर्गत श्रमिकों के समाधान के लिए बना कार्यक्रम है चूंकि भारतीय मजदूर संघ विश्व की एकमात्र मजदूरों की सबसे ज्यादा संख्या वाली यूनियन है इसलिये एल 20 की अध्यक्षता हमें मिली।

भारतीय मजदूर संघ नॉन पॉलिटिकल संगठन जो हमेशा श्रमिकों की हित की बात करता है इसीलिए आज श्रमिकों के समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों के लिए सचेत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर ने अपने विचार रखते हुए बताया की प्रबंधन भी श्रमिकों की समस्याओं के प्रति सजग है तथा इसके लिए यूनियनों को समय-समय पर विचार गोष्ठियों के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण लिए प्रबंधन द्वारा जो भी कार्य किया जा रहे हैं उनसे अवगत कराया जाता है।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात मजदूरी संघ के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने की तथा मंच संचालन यूनियन के महामंत्री रवि शंकर सिंह ने किया। मुख्य रूप से शामिल प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर महाप्रबंधक जे एन ठाकुर रीजनल लेबर कमिश्नर संजय कुमार मुरलीधरन लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर अंबरीश तिवारी उपमहा प्रबंधक विकास चंद्रा तथा महाराणा शामिल थे।

यूनियन की ओर से राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्न स्टील उद्योग प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम जयसवाल प्रदेश महामंत्री नरोत्तम घृतलहरे संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा अध्यक्ष आईपी मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू माइंस प्रभारी एस एम पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे जिला मंत्री अंजनी कुमार द्विवेदी, नंदिनी माइंस से अध्यक्ष अशोक शर्मा महामंत्री उमेश मिश्रा हिम्मत सिंह चंदेश पुरुषोत्तम ठाकुर राम सहाय कोरी देवेंद्र कौशिक हरिशंकर चतुर्वेदी शारदा गुप्ता सोम भारती रामजी सिंह अशोक माहौर विनोद उपाध्याय वशिष्ठ वर्मा सनी ईप्पन उमा सिंह उमेश मिश्रा प्रदीप पाल महेंद्र सिंह संजय प्रताप सिंह धनंजय चतुर्वेदी सुरेंद्र गजभिए रामप्रसाद कुल दीपक तिवारी अनिल गजभिए अनिल सिंह अरविंद पांडेजी आनंद पांडे अमित कुमार सिंह संतोष सिंह प्रशांत मिश्रा उसागर चौधरी दीनानाथ जायसवार सुधीर गरहेवाल भूपेंद्र बंजारे सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे


scroll to top