पुरैना के प्रमुख शख्सियत समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन... दुर्ग हरना बांधा मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार... - Steel City Online News Portal

पुरैना के प्रमुख शख्सियत समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन… दुर्ग हरना बांधा मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार…

IMG-20230712-WA0976.jpg

भिलाई नगर 12 जुलाई 2023:- पुरैना क्षेत्र प्रमुख शख्सियत समाजसेवी मधु भाषी पुरानी भिलाई निवासी श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह 75 साल का आज दोपहर 12:00 बजे के करीब उनके निवास पर ही निधन हो गया वह महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे

उनका अंतिम संस्कार बुधवार 12 जुलाई को संध्या 3:30 बजे के करीब दुर्ग के हरना बांधा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, उन्हें मुखाग्नि उनका पोता आयुष सिंह ने दी, इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे वे श्रीमती देव परी देवी के पति, अवधेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह (सेक्टर 02) के चाचा , रणविजय सिंह, महेंद्र सिंह व राहुल सिंह के ससुर थे, वे अपनी पीछे तीन पुत्रीयो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.


scroll to top