पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा... - Steel City Online News Portal

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा…

IMG-20260303-WA1711.jpg

बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा….

अंबिकापुर 5 मार्च 2026 :-  थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।मृतक पिता द्वारा कुछ नहीं करने एवं कुछ कमा कर नहीं देने की बात से नाराज होकर आरोपी द्वारा मृतक को टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया बनियान किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/26 को थाना मणीपुर पुलिस टीम को सूचना मिला कि कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर मे एक व्यक्ति पानी टंकी मे फौत कर गया है कि सूचना पर मौक़े के लिए रवाना होकर देखा गया जो एक व्यक्ति मृत हालत मे पानी टंकी में पड़ा था, पुलिस टीम द्वारा मृतक के साला से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताया कि जीजा (मृतक) पारसनाथ केरकेट्टा और भांजा प्रभात केरकेट्टा कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर मे एक ही जगह पर रहते थे, प्रभात केरकेट्टा मुर्गा दुकान मे काम कर अपना खर्चा चलाता था, मृतक कुछ काम नही करता था और उसका लड़का प्रभात बोलता था कि मेरे लिए कुछ नही दिया है और कुछ काम नहीं करता है कहकर दोनो मे हमेशा झगडा विवाद मारपीट होते रहता था कि दिनांक 02/03/26 के रात्रि मे अपने पिता पारसनाथ केरकेट्टा से झगडा विवाद गाली गलौज करते हुए टांगी के पासा से मारपीट कर पानी टंकी में डाल दिया है, मृतक पारसनाथ केरकेट्टा का मृत्यु उसका लड़का प्रभात केरकेट्टा के द्वारा टांगी के पासा से सिर में गंभीर चोट कारित करने से ही हुआ है। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेख कर शव पंचनामा किया गया एवं मामले के आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा पिता पारसनाथ केरकेट्टा उम्र 23 वर्ष साकिन कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर थाना मणीपुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को अपने पिता को टांगी से पासा से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, बाद शव को घर के पास बने पानी टंकी में डाल देना बताया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया बनियान जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर,सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, अनिल सिंह, सैनिक ओमप्रकाश दुबे एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे


scroll to top