SP अंकिता  शर्मा ने महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंन्हा,व प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिंन्हा को किया सस्पेंड.... कोतवाली व बागनदी के थाना प्रभारी बदले गए... - Steel City Online News Portal

SP अंकिता  शर्मा ने महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंन्हा,व प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिंन्हा को किया सस्पेंड…. कोतवाली व बागनदी के थाना प्रभारी बदले गए…

IMG_20260307_110043-1.jpg

SP अंकिता शर्मा ने महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंन्हा,व प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिंन्हा को किया सस्पेंड…. कोतवाली व बागनदी के थाना प्रभारी बदले गए…

राजनांदगांव 13 मार्च 2026 :- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिंन्हा एवं कोतवाली थाने में तैनात प्रधान आरक्षक 926 चंद्रेश सिंन्हा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने  आदेशित किया गया है महिला थाना प्रभारी के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मंजू लता बाज को एवं प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिंन्हा के मामले में सीएसपी अलेक्जेंडर किरो को 07 दिवस के भीतर मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश करने का आदेश किया गया है, प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए राजनांदगांव कोतवाली एवं बाग नदी के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं।

राजनांदगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12.03.26 को दो आवेदक द्वारा एक डेढ़ साल की अज्ञात बच्ची को, जिसके माता-पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने से सड़क में लावारिस अवस्था में मिलने पर महिला थाना लेकर सूचना देने आने पर महिला थाना प्रभारी द्वारा तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही नहीं करते हुए कंट्रोल रूम तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया एवं आवेदको को बच्ची के संबंध में डायल-112, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 में कॉल करके सूचना देने कहते हुए अपनी पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप इसी प्रकार इसी मामले में

12.03.26 को थाना कोतवाली में एक नाबालिक बच्चे के बालगृह में रखे जाने की सूचना मिलने पर उक्त सूचना को थाना प्रभारी सहित अन्य किसी भी स्टाफ को जानकारी नहीं देकर अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप श्रीमती गीताजंलि सिन्हा, प्रभारी महिला थाना, राजनांदगाँव व कोतवाली थाना में तैनात प्रधान आरक्षक 926 चंद्रेश सिंन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र, राजनांदगाँव में संबद्ध किया जाता है।

उप निरीक्षक श्रीमती गीताजंलि सिन्हा व प्रधान आरक्षक 926 चंद्रेश सिंन्हा बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगी एवं तीनों गणना में उपस्थित रहेगी। निलंबन अवधि में उप निरीक्षक /प्रधान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम को कोतवाली थाना से हटाकर बागनदी थाने का प्रभाव दिया गया है वहीं  निरीक्षक मिलन सिंह को थाना प्रभारी बागनदी से थाना प्रभारी राजनांदगांव कोतवाली का प्रभार सौपा गया है।


scroll to top