SP जितेंद्र शुक्ला ने प्रधान आरक्षक छोटे लाल यादव व आरक्षक जनार्दन सिंह को किया निलंबित….शराब के नशे में ड्यूटी से गायब रहकर लोगों से कर रहे थे दुर्व्यवहार…..

IMG_20240327_200942.jpg

दुर्ग 27 मार्च 2024:-  पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक व आरक्षक को  किया सस्पेंड  शराब के नशे में ड्यूटी से गायब रहकर लोगों से कर रहे थे दुर्व्यवहार दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में लोगों से गलत व्यवहार करने वाले प्रधान आरक्षक व आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दोनों आरक्षक मोहन नगर और प्रधान आरक्षक  नंदिनी नगर थाने में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक क्रमांक-937 छोटे लाल यादव, थाना नंदिनी नगर, जिला-दुर्ग के द्वारा आवेदक उमेश कुमार जैन पिता पवन कुमार जैन  30 वर्ष पता सेमरिया गिरटोला जिला-दुर्ग को  24.03.2024 एवं 26.03.2024 को दूरभाष के माध्यम से अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज कर विभाग की छवि धूमिल करने के कृत्य के लिए, प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से  27.03.2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है।

जानकारी के अनुसार 25.03.2024 को होली त्यौहार के अवसर पर कानून व्यवस्था हेतु  24.03.2024 से थाना मोहन क्षेत्रांर्तगत संग्राम चौक उरला, में आरक्षक क्रमांक-719 जनार्दन सिंह की फिक्स पाईंट ड्यूटी लगाई गई थी। उक्त ड्यूटी से आरक्षक गैरहाजिर पाया गया।

  25 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, के द्वारा ड्यूटी में लगे बल को चेक किए जाने पर आरक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए गए। अतः आरक्षक 719 जनार्दन सिंह के उक्त कृत्य के लिए उसे तत्काल प्रभाव से  27.03.2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है।

निलंबित प्रधान आरक्षक क्रमांक-937 छोटेलाल यादव आरक्षक जनार्दन सिंह 719 को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


scroll to top