रायपुर 6 फरवरी 2024:- आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने आज सुबह राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया। 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संतोष कुमार सिंह लगातार 9 जिले के पुलिस अधीक्षक रहने का एक रिकॉर्ड बनाया है यह कीर्तिमान अब तक आईपीएस बद्री नारायण मीणा के नाम था किंतु उन्होंने बीच में ब्रेक किया था निजात अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त IPS संतोष कुमार सिंह राजधानी रायपुर से पहले न्याय धनी बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे थे।

IPS संतोष कुमार सिंह प्रोबेशन खत्म कर सीएसपी दुर्ग व एडिशनल एसपी सुकमा रहे है। जिसके बाद लगातार वे कई जिलों में एसपी रहे हैं और उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड लगातार बना है। वे सबसे पहले कोंडागांव फिर नारायणपुर, महासमुंद, रायगढ़, कोरिया, राजनंदगांव, व कोरबा ,के एसपी रह चुके हैं। 1 फरवरी 2023 को उन्होंने बिलासपुर जिले में एसपी का प्रभार संभाला था। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के अलावा कई बड़े मामलों के खुलासे वंश मुक्ति पर प्रभावित ढंग से काम उनके नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने किया।



संतोष कुमार सिंह के खाते में कई अवार्ड है।। उनके द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान निजात को भी कई अवार्ड
मिले हैं। उन्हें महासमुंद जिले में एसपी रहने के दौरान चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए चैंपियनशिप ऑफ चेंज अवार्ड मिल चुका है रायगढ़ जिले में पद स्थापना के दौरान संवेदना अभियान के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड व इंडियन पुलिस अवार्ड मिल चुका है।

उन्हें अंतरराष्ट्रीय आईएसीपी अवार्ड भी मिल चुका है। बता दे कि आईएसीपी अवार्ड अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था के द्वारा दुनिया भर के पुलिस आर्गेनाइजेशन को उनके कामों के चलते दिया जाता है। संतोष कुमार सिंह को यह अवार्ड अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं उनके अभियान निजात के लिए मिला है।









वर्तमान में उनके निजात अभियान को मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स ने 30 बेस्ट स्मार्ट पुलिसिंग वर्क्स में शामिल किया है। रायगढ़ में उनकी पदस्थापना के दौरान कोरोना कल में एक दिन में 12 लाख 37 हजार मास्क वितरण का लक्ष्य पूरा कर उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। महासमुंद में प्रस्तावना के दौरान सर्वाधिक बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया था। उनके निजात अभियान से देश के कई प्रतिष्ठित लोगों बॉलीवुड के स्टार भी जुड़े हुए हैं और इसकी सराहना कर चुके हैं।





आईपीएस संतोष कुमार सिंह को जानिए
आईपीएस संतोष कुमार सिंह 2011 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर है। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले है। उनके पिता अशोक सिंह प्रतिष्ठित पत्रकार रहें और जागरण जैसे अखबार से लंबे समय तक जुड़े रहें। उनकी माता लक्ष्मी देवी गृहणी है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग नवोदय विद्यालय गाजीपुर में रहकर पूरी की है। जिसके बाद ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पूरा किया। वे ग्रेजुएशन में यूनिवर्सिटी टॉपर रहें। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने यूजीसी नेट- जेआरएफ भी उत्तीर्ण किया। उन्होंने एमफिल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में किया वर्तमान में वे यूनाइटेड नेशन के द्वारा शांति के लिए किये जा रहे हैं कार्यों पर पीएचडी भी कर रहे हैं।





