भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2025’ कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता का उद्घाटन
भिलाई नगर 29 जुलाई 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग ने मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में 29 से 31 जुलाई 2025 तक ‘गुणवत्ता-2025’ का आयोजन किया है। कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तीन दिवसीय “कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता” का उद्घाटन, 12 अगस्त 2025 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) संदीप माथुर व महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सभी संबंधित मुख्य महाप्रबंधक, प्रतिभागी टीमों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयंत्र कार्मिक और प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सूत्रधार ग्रुप द्वारा सुरक्षा पर आधारित लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

पूरे संयंत्र से क्यूसी, एलक्यूसी और 5 -“एस” की कुल 74 टीमें इस वार्षिक इन-हाउस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो इस वर्ष पांच अलग-अलग स्ट्रीम में आयोजित की जा रही है, जिसमें तीन प्लांट लेवल क्वालिटी सर्कल (क्यूसी) के लिए, एक लीन क्वालिटी सर्कल (एलक्यूसी) के लिए, और एक 5-एस स्तरों के लिए प्रतियोगिता शामिल है। शॉर्टलिस्टिंग के बाद क्वालीफाइंग टीमों का चयन किया जाता है, जो क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित विभिन्न चेप्टर कन्वेंशन्स में भाग लेती हैं।

टीमों द्वारा दिखाई गई भागीदारी की सराहना करते हुए, मुख्य अतिथि श्री तापस दासगुप्ता ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ी हुई भागीदारी अपेक्षित है, क्योंकि इससे कर्मचारी जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है और कार्य कुशलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी सर्कल सिर्फ एक प्रॉब्लम सॉल्विंग टूल ही नही है, जिस तरह 360 डिग्री सेफ्टी आवश्यक है, वैसे ही 360 डिग्री क्वालिटी भी जरुरी है, अतः इसे हम सभी को अपने व्यवहार में लाना होगा।

विशिष्ट अतिथि श्री संदीप माथुर ने अपने व्यक्तव्य में व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं, साथ ही उन्होंने कहा की जहाँ पिछली बार 52 टीमों ने भाग लिया था वहीँ इस बार 74 टीमों ने भाग लिया है, जो इसकी लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है । मुख्य महाप्रबंधक श्री संदीप माथुर संयंत्र सामूहिक से आगामी वर्ष और अधिक संख्या में सहबागिता दर्ज करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री मनोज कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और गुणवत्ता-कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता के महत्व पर बात की।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रतियोगिता ने बीएसपी कर्मचारियों के नवाचार और रचनात्मकता को कैसे जोड़ा है।
उप महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री पीके साहू के साथ-साथ बीई विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया। वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री रवि कुमार ने गुणवत्ता 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन किया व उप-प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) सुश्री सुरैय्या एस कादर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।




