श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन….. महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी का रथ और महर्षि श्री अरविंदो के विचार पर गहन चर्चा….

IMG_20230519_195321.jpg

भिलाई नगर 19 मई 2023 : श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर – 4 में महर्षि श्री अरबिन्दों के 150 वीं जयंती के अवसर पर एक आध्यात्मिक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसमें उड़ीसा के कोरापुट जिले में स्थित श्री अरबिन्द आश्रम के प्रख्यात प्रचारक शामिल हुए। श्री अरबिन्द आश्रम से संबद्ध “इगर टू फोर्ज ए हेड” ग्रुप संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण कर श्री अरबिन्द जी के विचारों तथा सनातन धर्म की महत्ता पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोरापुट उड़ीसा से पधारे बिनोद बिहारी दास, सच्चिदानंद रथ, सुश्री लिपिका रथ द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी का रथ और महर्षि श्री अरबिन्दो के विचार पर व्याख्यान दिया गया।

रथयात्रा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आध्यात्मिक चेतना के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्री अरबिन्द आश्रम भिलाई के सचिव श्री हेमन्त बारीक ने भी मानवीय चेतना के विभिन्न स्तरों की गंभीर व्याख्या की। इस अवसर पर जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित श्री अरबिन्द आश्रम से संबद्ध “इगर टू फोर्ज ए हेड”” ग्रुप के बिनोद बिहारी दास, सच्चिदानंद रथ तथा श्री अरबिन्द आश्रम भिलाई के सचिव हेमन्त बारीक तथा अमरेश शर्मा मंचस्थ थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पूजा अर्चना के साथ-साथ श्री अरबिन्दो जी के फोटो पर पुष्पांजलि देकर किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री लिपिका रथ द्वारा सुमधुर प्रार्थना की प्रस्तुति तथा भक्तजनों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर शंका समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने किया।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, भीम स्वांई,त्रिनाथ साहू, सुषांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, प्रकाश दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्रा, प्रकाश स्वांई, कैलाश पात्रो, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा, शंकर दलाई आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आध्यात्मिक व्याख्यान माला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


scroll to top