राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा डीएमएफ घोटाले में चालान पेश
रायपुर 28 मई 2025:- ब्यूरो के अपराध कमांक-02/2024, धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. तथा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित अधिनियम, 2018) में वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में जिला कोरबा के जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ फण्ड) में आवंटित निविदा राशि में आपराधिक षडयंत्र करके भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता कर अपने प्रायोजित प्रोप्राइटर/वेंडर के माध्यम से अभियोजित किये अभियुक्तगण द्वारा स्वयं के लिये असम्यक लाभअर्जित की गई।

DMF घोटाला मामले में ….
EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुई घोटाले की चार्जशीट…
EOW ने पेश की चार्जशीट…
9 आरोपियों के खिलाफ 6 हजार पन्नो की चार्जशीट की पेश…
EOW ने 75.1 करोड़ का घोटाला जांच में किया उजागर…
रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर समेत 9 आरोपियों के ख़िलाफ़ पेश की चार्जशीट…
करीब 6 हज़ार पन्नों की पेश की गई चार्जशीट…
चार्जशीट में सौम्या,रानू,माया और सूर्या को बताया गया है मास्टरमाइंड…
ठेकेदारों और सप्लायरों को नए नए सिंडिकेट बनाकर की गई DMF फंड की बंदरबाट…
VC के ज़रिए कोर्ट में पेश किए जायेंगे सभी आरोपी…
EOW की विशेष कोर्ट मे पेश हुई चार्जशीट…
सुनियोजित षडयंत्र के तहत् अपने प्रायोजित प्रोप्राइटर / वेंडर को निविदा आवंटित कर कमीशन के रूप में कुल निविदा मूल्य का लगभग 40 प्रतिशत (लगभग 75 करोड़) प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचायी गयी। उपरोक्त वर्णित आरोप में आज 27.05.2025 को 07 लोकसेवक एवं 02 अन्य कुल 09 आरोपीगण सौम्या चौरसिया (तत्कालीन उप सचिव), रानू साहू (तत्कालीन कलेक्टर), सूर्यकांत तिवारी (व्यावसायी), माया वारियर (तत्कालीन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग), मनोज द्विवेदी (बिचौलिया / वेंडर), भुनेश्वर सिंह राज (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी), भरोसा राम ठाकुर (तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी, डीएमएफ), वीरेन्द्र राठौर (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी) एवं राधेश्याम मिर्झा (तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी) के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में लगभग 6000 पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त सभी अभियुक्तगण वर्तमान में न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध हैं। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।




