वर्ल्ड चैंपियन कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का प्रदेश कबड्डी संघ ने किया सम्मान

IMG-20251203-WA0599.jpg

वर्ल्ड चैंपियन कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का प्रदेश कबड्डी संघ ने किया सम्मान

भिलाई नगर 04 दिसंबर 2025:- ढाका श्रीलंका में आयोजित द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में विश्व विजेता बनी भारतीय कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ की गौरवशाली बेटी संजू देवी का सम्मान सोमवार को एचटीसी कार्यालय में किया गया। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू ने संजू देवी को पुष्पगुच्छ व प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संजू देवी ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब हासिल किया और टीम को चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके इस ऐतिहासिक योगदान से भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक ऊंचा हुआ है। इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि संजू देवी पूरे देश की बेटियों के लिए साहस, हौसले और दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और जज्बे के साथ यह मुकाम हासिल किया है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, मलकीत सिंह, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे, साजिद अंसारी, इंद्रजीत सिंह चिंटू, रमन राव, शाहनवाज कुरैशी, डा. हरजिंदर सिंह सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


scroll to top