प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज से माफी मांगे……विजय साहू

IMG-20240415-WA1669.jpg

भिलाईनगर 16 अप्रैल 2024:- प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष टहल साहू ने साहू समाज द्वारा भाजपा को वोट नहीं देने की बात कही थी। वहीं साहू समाज के लिए भाजपा से दो टिकट की मांग की थी, नहीं देने पर उन्होंने कहा था कि भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेड़ा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका तटस्थ रहने की होती है। समाज की व्यवस्था बनाए रखना होता है न कि उटपटांग बयान बाजी करने पर।

उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा राजनीतिक लोगों के लिए सहायता करते आया है, परंतु किसी भी एक पार्टी का विरोध कभी नहीं किया। समाज हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए होता है, परंतु यह बयान बाजी घोर निराशाजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को राजनीतिक करना है इसमें कोई परेशानी नहीं है।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेकर अपना बयान दे सकते हैं, पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपको तटस्थ रहकर सभी को देखना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए साहू समाज से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री का मिला सहयोग: क्रेड़ा सदस्य विजय साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के लिए पदयात्रा की तैयारी की, कुछ जगह पर पदयात्रा भी की। पदयात्रा अचानक बंद हो गई।

सामाजिक सुधार का कार्य वहीं रुक गया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले में समय बिताने लगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की कृपा से आज भी लुत्फ उठा रहे हैं।


scroll to top