रायपुर, 25 फरवरी 2025:- कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सोमवार को सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक में बिगड़ती कानून व्यवस्था, और पीएम आवास के निर्माण नहीं हो पाने सहित अन्य प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी फेल हुई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, साय सरकार के कार्यकाल का यह दूसरा बजट पेश हो रहा है। 16 माह पहले छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी का लालीपाप जनता को दिखाकर एक साल में वादा पूरे करने का झूठा सपना जनता को दिखाकर प्रदेश की सत्ता हासिल की थी, उसमें से कुछ को पहले बजट में शामिल कर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, मोदी की गारन्टी के अनुरूप भाजपा द्वारा एक भी बादा पूरा अबतक नहीं हुआ।











यह भी कहा गया कि 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है।
हितग्राही को मात्र एक किश्त जारी की गई हैं। आवास पूर्ण होने पर सम्पूर्ण राशि देने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। राशि के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब हितग्राही आवास निर्माण नहीं कर पा रहे।

बैठक में बताया गया कि महतारी वंदन योजना में मृतक हितग्राहियों के खाते में राशि शासन द्वारा दी जा रही पात्र हितग्राही, योजना से वंचित हो रहे है। अपात्रों-शासकीय कर्मचारियों एवं फिल्मी कलाकारों को महतारी वंदन का लाभ दिया जा रहा। योजना प्रारंभ तिथि से प्रदेश के लगभग 30 हजार पात्र हितग्राहियों का आज दिनांक तक एक भी किश्त नहीं मिली है।

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को बोनस की 45 सौ प्रति मानक बोरा राशि आज तक नहीं मिल पाई है। धान उपार्जन की राशि एक मुश्त देने का किसानों से वादा किया गया था जिसे शासन द्वारा अलग-अलग किश्तों में भुगतान किया जा रहा है।

प्रदेश के स्कूलों में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती बजट में घोषणा की गई थी राशि भी स्वीकृत हुई, एक वर्ष बीतने के बाद भर्ती का विज्ञापन तक प्रकाशित नहीं किया गया हैं।
प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल जनता देख रही है कि प्रदेश में गैंगवार राजधानी के पुलिस थानों एवं जेल के सामने दिन दहाड़े गोलिया चल जाती है। प्रदेश मादक पदार्थों की तश्करी एवं अवैध शराब का करीडोर बन गया है।
प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानो में छात्राओ से अनाचार के मामले गंभीर है। आदिवासी कन्या आश्रमों में अध्ययनरत छात्राएं गर्भवती हो रही है। प्रदेश में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम इस बज कांग्रेस पार्टी करेगीं।
विधायक दल की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम, विधायक दल सचिव अमित पाण्डेय, पीसीसी प्रभारी महामंत्री मालकित गैदू, पीसीसी संचार अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, विधायकगण भोलाराम साहू. लालजीत सिंह राठिया. लखेश्वर बघेल, इंद्रशाह मंडावी. सावित्री मंडावी, विक्रम मंडावी, यशोदा निलाम्बर वर्मा, देवेन्द्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा, द्वारिका धीश यादव, रामकुमार यादव, दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू, ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र सिंह, चतुरी नंद, फूलसिंह राठिया, कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, जनक ध्रुव, ओंकार साहू, हर्षिता स्वामी बघेल उपस्थित रहे।








