जुआ, सट्टा, नशा, माफिया राज पर सख्त कार्रवाई ,अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...SP विजय पांडेय ... नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक की पत्रकारों से चर्चा.... - Steel City Online News Portal

जुआ, सट्टा, नशा, माफिया राज पर सख्त कार्रवाई ,अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…SP विजय पांडेय … नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक की पत्रकारों से चर्चा….

IMG_20250518_131755.jpg

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने होगी पहली प्राथमिकता- पांडेय

जांजगीर-चांपा 18 मई 2025:- जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि बेसिक पुलिसिंग पर पूरा फोकस रहेगा अब जिले में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जुआ, सट्टा, नशा और माफिया राज पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रथम दिन ही पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी पांडेय ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज न करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक तक पूरे जिले के पुलिस अमले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी।

एसपी का मानना है कि  सर्जरी जिले में सुरक्षा, अनुशासन और सुशासन की बहाली में सहायक होगी। चोरी के वारदातों को सुलझाने में पुलिस ज्यादातर नाकाम होती है हमारा कोशिश रहे कि जिले में चोरियां ना हो और यदि इस तरह की घटना घटती है तो उस पर हमारा परफॉर्मेंस अच्छा रहे।

जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई जागरूकता पहल जल्द शुरू की जाएगी। अवैध घुसपैठ रोकने के निर्देश बांग्लादेशी, रोहिंग्या व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और छंटनी की जाएगी। सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों की जानकारी थाने में देना अनिवार्य होगा। जिला मुख्यालय चांपा शहर के कई चर्चित और शिवरीनारायण अकलतरा बलौदा

के होटलों व लॉजों में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। वहीं अवैध कबाड़ी कारखानों में भी बड़ी रेड की तैयारी है। शराब, गांजा और अन्य नशे के अवैध कारोबार पर विशेष अभियान चलेगा। रेत और कोल माफिया के अवैध परिवहन पर भी सघन जांच अभियान चलेगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि रसूखदार भी नहीं बख्शे जाएंगे। ब्याज के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले अवैध साहूकारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में दर्जनों आत्महत्याएं अवैध वसूली के चलते हुई हैं, जो चिंता का विषय है।

एसपी विजय पांडेय ने कहा जिले में कानून का शासन और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी पहली प्राथमिकता है। व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विजय पांडेय इसके पूर्व STF बघेरा में पदस्थ थे  वर्ष 2000 बैच के डायरेक्ट DSP है। रायपुर जिला में परिवेक्षाधीन अवधि के पश्चात  SDOP दोरनापाल ,बेमेतरा, SDOP किरंदुल, CSP राजनांदगांव, ASP बिलासपुर, कोरबा तथा जगदलपुर, दुर्ग , पुलिस अधीक्षक रेडियो भिलाई ,डिप्टी कमांडेंट दूसरी छत्तीसगढ़ बटालियन बिलासपुर  में पदस्थ रह चुके हैं।


scroll to top