चाकु दिखाकर डराने धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार। आरोपीयों के कब्जे से किया गया 03 चाकु जब्त।आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

भिलाई नगर 21 सितंबर 2025:- सुपेला पुलिस को सूचना मिला की एक व्यक्ति फरीद नगर मैदान के पास अपने पास रखे धारदार हथियार चापड़ को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति चापड़ के साथ दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पुछने पर अपना नाम राज किशोर साकिन 01/सी सेक्टर 06 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग का रहने वाला बताया।

स्लाटर हाउस आर.के. मैदान के पास अपने पास रखे धारदार हथियार चाकु़ को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति चाकू के साथ दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पुछने पर अपना नाम सी.एच. रामाराव साकिन कोसा नाला सुपेला जिला दुर्ग का रहने वाला बताया।

एक व्यक्ति संजय नगर सुपेला मार्केट के पास अपने पास रखे धारदार हथियार चापड़ को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति चापड़ के साथ दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पुछने पर अपना नाम बी. कार्तिक साकिन 01/बी सेक्टर 06 सड़क 06 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार हथियार आरीनूमा मिला जिसे जप्त कर अपराध क्रमाक 1126/2025, 1128/2025, 1129/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशल रिमांड हेतु भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि राजेश देवांगन, मोतीलाल खुरसे, राजेया तिवारी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक गंभीर जाट, मिथलेश साहू, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, गौरव पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः- सी.एच. रामा राव पिता सी.एच. भास्कर 26 साल निवासी कोसा नाला सुपेला
.बी कार्तिक पिता बी पीटर 22 साल निवासी भिलाई नगर
.राज किशोर राम पिता मोतीलाल राम 22 साल निवासी भिलाई नगर



