प्रार्थिया का सगा छोटा भाई सुरेश साहू निकला चोरी की वारदात का मुख्य आरोपी… ज्वेलरी संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20251216-WA1411.jpg


:-चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं चोरी की संपत्ति गिरवी रखने वाला ज्वेलरी संचालक सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार
:- प्रार्थिया का सगा छोटा भाई सुरेश साहू निकला मुख्य आरोपी
:- आरोपीगण के कब्जे से चोरी के सोने चाँदी के ज़ेवरात एवं नगदी सहित लगभग 2,50000 जब्त

भिलाई नगर 16 दिसंबर 2025:-
प्रार्थी सन्नी साहू पिता शरद साहू निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई थाना जामुल जिला-दुर्ग द्वारा  14 दिसंबर को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  06 दिसम्बर को वह बाहर गया था प्रार्थी की पत्नी घर में अकेली थी उसी दौरान उसका साला सुरेश साहू उसके घर आया तो उसकी पत्नी समान लेने बाजार चली गई उसी दौरान कोई अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाते हुए आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कुल कीमती 2, 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही सुरेश साहू का पता तलाश किया जा रहा था।  16 दिसंबर को संदेही सुरेश साहू को घेराबंदी कर जामुल से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ चोरी कर सोने का जेवरात को पावर हाउस स्थित ज्वेलर्स सतीश ठोसर के यहां गिरवी रख दिया था।

चोरी की गई नगदी रकम को जुआ में हारना बताया एवं गिरवी रखे सोने के जेवरात को जप्त किया गया है। आरोपी सुरेश साहू, खिलेश्वर देशमुख एवं ज्वेलर्स मालिक सतीश ठोसर को आज  16 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।


सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, पी. संतोष, अतुल यादव एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 960/2025
धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस
:-जप्त सामग्री :-
सोने का लेकलेस, मंगल सूत्र, छोटे बच्चे का चैन कीमती 1, 80,000 रू. एवं नगदी 70,000 रूपये कुल कीमती 2,50,000 रूपये।


आरोपी
सुरेश साहू पिता रेखचंद साहू  26 साल निवासी ग्राम संबलपुर थाना डोंगरगढ(राजनांदगांव),
खिलेश्वर देशमुख पिता देव राज देशमुख 27 साल निवासी पुरानी बस्ती मंगल मार्केट कोहका,
सतीश ठोसर पिता लक्ष्मण ठोसर  51 साल निवासी आम्रपाली वनांचल सिटी भिलाई जामुल


scroll to top