स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक –…….विवेकानंद उद्यान सेक्टर 1 में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया

IMG-20240113-WA0539.jpg

भिलाईनगर 13 जनवरी 2024. स्वामी विवेकानंद उद्यान सेक्टर 1 में विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ जनों ने संबोधित करते हुए ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर सशक्त और विकसित भारत बनाएं।

जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद उद्यान सेक्टर 01 में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गई शिक्षा पर पूरी दुनिया को भरोसा है। वे चाहते थे कि भारत के युवा आत्मकेन्द्रित न बनकर पूरे समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य करें। स्वामी जी की मंशा थी कि हमारा देश सिरमौर बने। उनका संदेश उठो, जागो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। उनका मानना था कि हर व्यक्ति में ईश्वर निवास करते हैं। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।

इस अवसर को उपस्थित वरिष्ठ जनों ने कहा कि इसी प्रकार से 22 जनवरी 2024 को भारतीय स्वाभिमान का पताका फिर से फहरेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नित नए सोपान तय कर रहा है। 21वीं सदी भारत की सदी है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वामी विवेकानंद जी की भी यही मंशा थी। उन्होंने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लिए युवा स्वामी जी के विचारों का अनुसरण करें।

विवेकानंद उद्यान सेक्टर 1 में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवाओं ने प्रतिभा की सफाई कर माल्यार्पण किया
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के मौके पर सेक्टर-1 स्थित विवेकानंद उद्यान में सेवा परमो धर्म द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर गीता दुबे, ज्योति शर्मा, विशाल शाही, अविनाश प्रधान, शीतल सिंह (डिम्पी), आकाश सोनी, अंकित गौड़, भूषण, दीपक, सयम, ईशान, आयुष तथा योगा सखी ग्रुप व अन्य की उपस्थिति में डॉक्टर वीना द्वारा स्वामी जी पर कविता कही गयी। शीतल सिंह (डिम्पी) द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


scroll to top