तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी ए ब्लॉक क्लब हाउस में 29-30 नवंबर को हस्तकला बिक्री सह प्रदर्शनी “धनक” का आयोजन… नंदिता राजश्री एवं “पिटारा” का संयुक्त आयोजन

IMG-20251012-WA1325.jpg

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी ए ब्लॉक क्लब हाउस में 29-30 नवंबर को हस्तकला बिक्री सह प्रदर्शनी “धनक” का आयोजन… नंदिता राजश्री एवं “पिटारा” का संयुक्त आयोजन

भिलाई नगर 27 नवंबर 2025:-  29 एवं 30 नवंबर शनिवार और रविवार दोपहर 12 से रात्रि 8.30 तक तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के ए ब्लॉक क्लब हाउस में एक हस्तकला बिक्री सह प्रदर्शनी ‘धनक’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह बिक्री सह प्रदर्शनी समकालीन कलाकार डॉ. नंदिता राजश्री द्वारा ‘पिटारा’ के साथ मिलकर आयोजित किया गया है । यह आयोजन पिछले आयोजन के सफल होने के बाद दूसरी बार किया जा रहा है.


अगर आप हस्त कला के मुरीद हैं तो क‌ई रंगों को समेटे ‘धनक’ आपके ही लिए है । यहां से आप अपने घर और अपने लिए बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी/ मिथिला पेंटिंग से बने विभिन्न सामान और अन्य हैंडीक्राफ्ट खरीद सकते हैं.


उल्लेखनीय है कि डॉ. नंदिता राजश्री की पेंटिंग्स पिछले ही महीने शहर की प्रतिष्ठित नेहरू आर्ट गैलरी में तीन दिनों तक लगाई गई थी जिसे भरपूर सराहना मिली थी और उस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में कला प्रेमी पहुंचे थे.


scroll to top