भिलाई महिला समाज सेक्टर 8 क्लब द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन... मनोरमा सिंह विजेता, रजनी अतुलकर उपविजेता रही..... - Steel City Online News Portal

भिलाई महिला समाज सेक्टर 8 क्लब द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन… मनोरमा सिंह विजेता, रजनी अतुलकर उपविजेता रही…..

IMG-20230819-WA0716.jpg

भिलाई नगर 20 अगस्त 2023:भिलाई महिला समाज सेक्टर 8 क्लब में तीज मिलन समारोह का आयोजन 18 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमति त्रिपर्णा दासगुप्ता थीं।

आपके साथ ही भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा कुमारी सिंह, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती नुपुर स्वरूप और श्रीमती स्मिता गिरी और भिलाई महिला समाज की सह सचिव, कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में द्वितीय रनर अप रजनी अतुलकर, प्रथम रनर अप मनोरमा सिंह और तीज क्वीन शैला दलाई रहीं।

कार्यक्रम का संचालन भारती खांडेकर और सईदा परवीन जी ने किया। सेक्टर 8 क्लब की सचिव श्रीमती नीलम सिंह ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सेक्टर 8 क्लब की सहसचिव बी सुशीला और कोषाध्यक्ष सुनीति श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा


scroll to top