चंद्रनगर मे पेट्रोल पंप खोलने के मामले में भारी विरोध पर तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी किया….

IMG-20260126-WA23651.jpg

चंद्रनगर मे पेट्रोल पंप खोलने के मामले में भारी विरोध पर तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी किया

भिलाई नगर 27 जनवरी 2026:- चंद्रनगर मे पेट्रोल पंप के मामले में भारी विरोध पर तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी किया है एवं अगली पेशी 9 फरवरी को जारी की गई है विदित हो कि चंद्र नगर कोहका में अग्रसेन आईटीआई के सामने कॉलोनी वासियों को गुमराह कर चारों तरफ मिट्टी के बड़े-बड़े टिले बनाकर कॉलोनी वासियों को कहा गया था कि यहां कंपलेक्स बनाया जा रहा है मगर जब 20 फीट की सड़क को कब्जा कर सकरी कर दिया गया एवं कॉलोनी की लोग गिरने लगे घायल होने लगे आपत्ति करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया तब कॉलोनी के लोगों ने देखा कि यहां पर कॉलोनी वॉसियो को गुमराह कर पेट्रोल पंप का निर्माण भी किया जा रहा है

जबकि सरकार के नियम के अनुसार 30 मीटर परिधि में कोई भी स्कूल कॉलेज नहीं होने चाहिए आवासीय नहीं होना चाहिए पेट्रोल पंप आसपास कॉलोनी नहीं होनी चाहिए जबकि यहां पर शैक्षणिक संस्थान छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल और आईटीआई जैसे शैक्षणिक संस्थान है आसपास कॉलोनी भी है जबकि कॉलोनी वासियों को यह बोला जा रहा था कि यहां पर कंपलेक्स बनाया जा रहा है गहराई से जांच करने पर पता चला कि यहां पर अवैध रूप से पेट्रोल पंप की टंकी बैठा ली गई है जबकि रोड की जगह को भी अतिक्रमण करके 20 फीट की रोड को जगह के 3 फीट अतिक्रमण कर लिया गया

जिसके कारण आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अगर कॉलोनी में एक कार घुसती तो दूसरी कार को पूरी बैक करके जाना पड़ता है कॉलोनी के सैकड़ो लोगों का जीवन नर्क बना दिया गया है कॉलोनी के सैकड़ो महिलाओं ने सांसद विजय बघेल विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन कलेक्टर दुर्ग नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक मिश्रा ने भी कॉलोनी वासियों की बैठक में इसे किसी भी हाल में ना खोलने देने का आश्वासन दिया है

चंद्र नगर विकास समिति के शारदा गुप्ता ने कहा पेट्रोल पंप के लिए पर्याप्त मात्रा में यहां जगह उपलब्ध नहीं है रोड चौड़ाई होने पर पेट्रोल पंप संचालक में बहुत दिक्कत होगी जबकि रोड चौड़ाई का प्रस्ताव बनकर तैयार है सामने ट्रांसफार्मर है ऊपर हाई टेंशन लाइन गई है आखिर किस आधार पर पेट्रोल पंप का परमिशन जारी किया गया है यह जांच का विषय है इस विषय को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका लगा दी गई है अगर कभी आगजनी हो गई तो कोई बड़ी गाड़ी घुसने लायक जगह नहीं है एंबुलेंस घुसने पर वापस आने की भी समस्या है कॉलोनी वासियों की बैठक हुई जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर निर्णय लिया गया कि किसी भी हाल में पेट्रोल पंप नहीं खोलने दिया जाएगा

बैठक मेप्रमुख रूप से चंद्रनगर विकास समिति के संयोजक शारदा गुप्ता सुगंधी सोनी संतोष सोनी निर्मल भारती रेखा ब्रम्हे बसंत शुक्ला बसंत भारती बीजे आनंद दिनेश विश्वकर्मा राजकुमार ब्रम्हे प्रशांत पासवान सत्यप्रकाश आयर्य संजय भारती राणे सुनीता राणे प्रमिला बोरकर मीना सिंह गीता चौधरी नीलम भारती पुष्पा देवांगन शिवकुमारी प्रजापति अनीता सिंह यशोदा मिश्रा नीलम देवी प्रभावती कोमल दुलानी यश दुलानी लीलावती वर्मा शोभा चौरे रेखा देवी गीता चौधरी चमेली देवी शिव कुमारी प्रजापति सिलवट प्रसाद राधेश्याम दिनेश विश्वकर्मा सुनीता देशमुख निशु पांडे राजपूत छोटे लाल देवांगन सहित सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शारदा गुप्ता


scroll to top