थाना सिंघनपुरी जंगल में नवीन थाना भवन के भूमि पूजन पर पहुंचे पुलिस कप्तान… भूमि पूजन कर वनांचल ग्राम वासियों से किये मुलाकात…. थाना सिंघनपुरी जंगल के पुलिस अधिकारी जवानों को दिये आवश्यक निर्देश - Steel City Online News Portal

थाना सिंघनपुरी जंगल में नवीन थाना भवन के भूमि पूजन पर पहुंचे पुलिस कप्तान… भूमि पूजन कर वनांचल ग्राम वासियों से किये मुलाकात…. थाना सिंघनपुरी जंगल के पुलिस अधिकारी जवानों को दिये आवश्यक निर्देश

IMG-20220825-WA0573.jpg

कबीरधाम 25 अगस्त 2022:! जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में नवीन थाना भवन के निर्माण कार्य हेतु आज -25 अगस्त.2022 को थाना परिसर में स्थित रिक्त भूमि पर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवीन थाना भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया तथा भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित सम्माननीय वरिष्ठ जनों व वनांचल क्षेत्र से आये ग्राम वासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की कुशलता के विषय में आवश्यक चर्चा किया गया।

साथ ही थाना सिंघनपुरी पुलिस स्टाफ से यदि किसी प्रकार की समस्या है, तो बेझिझक होकर बताने के लिए कहा गया। जिस पर किसी भी अधिकारी/जवान के द्वारा किसी भी समस्या का होना नहीं बताया गया, जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस कप्तान के द्वारा वनांचल क्षेत्र से आने वाले प्रार्थी गणों से पूर्णता सम्मान एवं मधुरता से उनकी समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द उचित निराकरण करने निर्देश दिया गया..


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक, थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला एवं क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण तथा अधिक संख्या में ग्राम सिंघनपुरी जंगल वासी नागरिक गण एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासी उपस्थित रहे।


scroll to top