छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 साल के सफर का समापन, पुराने भवन में होगा आखिरी सत्र,एक दिवसीय विशेष सत्र 18 नवंबर को…
रायपुर 12 नवंबर 2025:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का 18 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया गया है, जो रायपुर के पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होगा। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का सप्तम् सत्र मंगलवार,18 नवम्बर, 2025 को एक दिवस हेतु आहूत किया गया है।
इस एक दिवसीय सत्र में छत्तीसगढ़ विधान सभा के “पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केन्द्रित विषयों पर चर्चा” होगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 18 नवंबर को बुलाया गया है. वर्तमान में पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होगा, एकदिवसीय सत्र 25 सालों की संसदीय यात्रा पर सत्र केंद्रित होगा. विधानसभा सचिवालय से विशेष सत्र को लेकर अधिसूचना जारी की गई है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 18 नवंबर को बुलाया गया है, जो रायपुर नके पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होगा. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह सत्र ऐतिहासिक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला आखिरी सत्र होगा. इसके बाद आगामी शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा.



