मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा जप्त.... - Steel City Online News Portal

मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा जप्त….

IMG-20260222-WA0852.jpg

मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा जप्त

▪️ मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204 जप्त
▪️ घटना देसी शराब भट्टी गेट के पास, पुलगांव क्षेत्र की
▪️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

मुख्य बिंदु :
उक्त प्रकरण में चोरी की घटना की रिपोर्ट पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन बरामद किया गया।

भिलाई नगर 22 फरवरी 2026:- सोनू श्रीवास, 32 वर्ष, निवासी मीनाक्षी नगर, थाना पद्मनापुर द्वारा  17.02.2026 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि  17.02.2026 को समय लगभग 16:00 से 16:30 बजे के मध्य देसी शराब भट्टी के गेट के पास अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204 खड़ी कर शराब खरीदने गया था। वापस आने पर उक्त वाहन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही देवनाथ निषाद उर्फ बबला, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोटिया कला शीतला मंदिर के पास को पुलगांव चौक से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन चोरी करना स्वीकार करते हुए वाहन को गौठान पारा पुलगांव तालाब के पास छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204 को समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

घटना स्थल :
देसी शराब भट्टी गेट के पास, पुलगांव, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

देवनाथ निषाद उर्फ बबला,  36 वर्ष, निवासी पोटिया कला शीतला मंदिर के पास, पुलगांव, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

  1. मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। विशेष रूप से उनि अमितअदानी थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉप द्वारा प्रभावी पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा वाहन में सुरक्षा लॉक का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


scroll to top