रसमड़ा पंचायत का सबमर्सिबल पंप चोरी करने वालें आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.... - Steel City Online News Portal

रसमड़ा पंचायत का सबमर्सिबल पंप चोरी करने वालें आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

IMG-20260103-WA1553.jpg

चौकी अंजोरा थाना पुलगांव पुलिस की कार्यवाही।

. ग्राम रसमड़ा पंचायत का सबमर्सिबल पंप चोरी करने वालें आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

. आरोपियों से चोरी गये सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद।

. ग्राम रसमड़ा के ही निकले चोर साथ मे एक अपचारी बालक भी शामिल।

दुर्ग 03 जनवरी 2026:- ग्राम पंच रसमड़ा बालकिशन निषाद चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके गांव मे पानी टंकी में पानी सप्लाई हेतु पाईप लाईन व पंप लगाने का कार्य चल रहा था पानी टंकी में लगे हाल ही मे सबमर्सिबल पंप को अज्ञात चोर द्वारा  28/12/2025 को रात्रि में चोरी कर लिया है..!

जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 07/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पता साजी के दौरान सुचना मिलने पर संदेही सुमेश निर्मलकर जो पुर्व मे राजनांदगांव से चोरी के मामले में जेल जा चुका है उसे व उसके साथी निखील रामटेके को चौकी लाकर पूछताछ किया गया दोनो ने पुछताछ में बताये कि 28.12.2025 को रात्रि में 11/30 बजे वहां कोई नहीं था अपने साथ ले गये हैक्सा ब्लेड़ से वायर को काटकर सबमर्सिबल पंप को चोरी कर अपने घर में छुपाकर रखा है व बेचने के लिये ग्राहक तलाशना बताया व अपने साथ एक अपचारी बालक को भी घटना में साथ ले कर जाना बताये।

अपचारी बालक से भी पुछताछ किया गया व दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड मे पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल कराया गया। अपचारी बालक को पृथक से माननीय न्यायालय किशोर बोर्ड दुर्ग में पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व प्र.आर. 147 बिरेन्द्र सिंह प्रआर. 1221 सूरज पांडेय, आरक्षक टोमन देशमुख, राजेश अनंत की अहम भूमिका रही।

अपराध कमांक :- 07/26

धारा :- 303(2).3 (5) बीएनएस

नाम पता आरोपी :-
01.सुमेश निर्मलकर उम्र 19 वर्ष
02.निखील रामटेके उम्र 19 वर्ष
03.अपचारी बालक
तीनो निवासी ग्राम रसमड़ा शीतला पारा चौकी अंजोरा थाना

बरामद माल:- सबमर्सि बल पंप किमती 25000/- रूपये


scroll to top