‌साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20260117-WA1790.jpg

साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर 17 जनवरी 2026 :- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही।आरोपी के कब्जे से बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एवं 01 नग मोबाइल फ़ोन किया गया जप्त।
:- आरोपी के खाता मे धोखाधड़ी अपराध से सम्बंधित रकम 206786/- रुपये प्राप्त होना पाये जाने पर की गई कार्यवाही।
:- साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस), म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, इसी क्रम मे दस्तावेज के अवलोकन पर म्यूल एकाउंट के मामले मे संबंधित बैंक खाते में लिंक मोबाईल नंबर का धारक अमरेन्द्र सिंह पिता अभय राज सिंह साकिन वार्ड नंवर 27 गुरुनानक वार्ड महाराजा गली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा का होना पाया गया है आरोपी के द्वारा चोरी / छल/अपराध से सबंधित 206786/- रूपये को छल पूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सीम/बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया

जो धारा 317(4), 318 (4) BNS 66 डी आई०टी० एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 34/26 धारा 317(4), 318 (4) बी.एन.एस. एवं 66 डी आई०टी० एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अमरेन्द्र सिंह को तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अमरेन्द्र सिंह पिता अभय राज सिंह साकिन वार्ड नंवर 27 गुरुनानक वार्ड महाराजा गली अम्बिकापुर का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी के भाई की बिरयानी दुकान मे आने वाले एक युवक के द्वारा उसके खाते मे रकम नहीं आने की बात बोलकर प्रार्थी के खाते मे कुल 02 लाख 06 हजार 786 रूपये डलवाया है, जिसे अन्य अन्य खातों मे ट्रांसफर कराया गया है, आरोपी के पेश करने पर आरोपी का बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाहीे मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, वीरेंद्र पैकरा, अशोक यादव, अमनपुरी सक्रिय रहे।


scroll to top