द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की छत्तीसगढ़ शाखा की वार्षिक बैठक संपन्न.....भिलाई के पुनीत चौबे अध्यक्ष और डा अजय त्रिपाठी महासचिव बने... - Steel City Online News Portal

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की छत्तीसगढ़ शाखा की वार्षिक बैठक संपन्न…..भिलाई के पुनीत चौबे अध्यक्ष और डा अजय त्रिपाठी महासचिव बने…

IMG-20260221-WA0831.jpg


द इंस्टीट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स की छत्तीसगढ़ शाखा की वार्षिक बैठक संपन्न
भिलाई के पुनीत चौबे अध्यक्ष और डा अजय त्रिपाठी महासचिव बने

रायपुर 21 फरवरी 2026:- द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की छत्तीसगढ़ शाखा की 23 वीं वार्षिक आमसभा बैठक का आयोजन विगत दिनों 15 फ़रवरी, 2026 को एन आई टी, रायपुर परिसर स्थित गोल्डन टावर में हुआ | कार्यक्रम की अध्यक्षता द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन डा संजय कुमार ने की | विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में जी ई सी एनआईटी रायपुर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमेश चितलांगिया उपस्थित थे।

इस वार्षिक आमसभा कार्यक्रम में संस्था के सत्र 2025-2027 के नए अध्यक्ष के रूप में सेल/ सेट भिलाई के महाप्रबंधक श्री पुनीत चौबे और मानसेवी सचिव के रूप में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ अजय त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किया |

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपने स्वागत भाषण में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष डा संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था के राज्य केंद्र द्वारा तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान का आदान प्रदान किया जाता रहा है | उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया |
संस्था की वार्षिक गतिविधियों का लेखा जोखा निवर्तमान मानसेवी सचिव डा दिलीप सिंह सिसोदिया ने प्रस्तुत किया | उन्होंने संस्था की सदस्य संख्या में वृद्धि हेतु आवाहन किया |
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के नए अध्यक्ष श्री पुनीत चौबे ने संस्था द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया | उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से समाज की बेहतरी हेतु इंजीनियरिंग समुदाय के योगदान को आगे बढाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया |

विशिष्ट अतिथि श्री उमेश चितलांगिया, अध्यक्ष जी ई सी एनआईटी रायपुर एलुमनी एसोसिएशन ने अपने उदबोधन में कहा कि द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) अपनी स्थापना के समय से ही तकनीकी तथा इंजीनियरिंग के ज्ञान को बढ़ावा देने की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया है | उन्होंने कहा कि जी ई सी एनआईटी रायपुर एलुमनी एसोसिएशन एवं द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) छत्तीसगढ़ राज्य शाखा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ में तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास की दिशा में अपना सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करेंगे। श्री चितलांगिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है और इनके उपयोग में पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर दोनों संस्थाओं को अपना सकारात्मक योगदान देना होगा।उन्होंने युवा अभियंताओं से आह्वान किया कि आने वाले समय में नवीनतम प्रौध्योगिकी जैसे ऐ आई, डाटा मैनेजमैंट में अपनी मेघा को सिद्ध करें तथा संस्था से जुड़कर समाज की बेहतरी तथा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विकास तथा उन्नयन में अपना योगदान दें|


इस अवसर पर नाल्को के पूर्व निदेशक श्री अरुण शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पूर्व सदस्य सचिव श्री अनिल शर्मा, राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व सचिव श्री पी एन सिंह, जी ई सी एनआईटी रायपुर एलुमनी एसोसिएशन के सचिव श्री कोमल पारेख, आई बी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री के के वर्मा, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की छत्तीसगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री वी के कासु, पुणे शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल घोष, भिलाई शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री बी पी यादव , श्री शिखर तिवारी, पूर्व मानसेवी सचिव डा नागेन्द्र त्रिपाठी , राज्य शासन के सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रायपुर एवं भिलाई के सदस्य उपस्थित थे। संस्था के नए मानसेवी सचिव डा अजय त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए जी ई सी एनआईटी रायपुर एलुमनी एसोसिएशन को उनके सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।


scroll to top