निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, मृतक आकाशगंगा सब्जी मंडी में करता था हमाली का काम…

IMG-20250417-WA0926.jpg

निगम मुख्यालय के पीछे रेलवे पट्टी के समीप 32 साल युवक की लाश मिली मृतक थोक सब्जी मंडी में हमाली का काम करता था

भिलाई नगर 17 अप्रैल 2025 :- भिलाई निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32 वर्षीय युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और फरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक सब्जी मंडी में हमाली का काम करता था और नशे का आदी था तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह  सूचना मिली कि भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे सुनसान एरिया में एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जब शिनाख्त करवाई गई तो लोगों ने बताया कि  युवक को सुपेला सब्जी मंडी में देखा गया है।

सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों से जब पहचान कराई गई तो ने उसकी पहचान महेन्द्र पाटिल 32 साल निवासी राम नगर रूप में की। व्यापारियों ने बताया कि महेंद्र सुपला सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था। वो तीन भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था


scroll to top