चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के नाले में बोर में मिली अज्ञात महिला की लाश... पुलिस तफ्तीश जारी... - Steel City Online News Portal

चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के नाले में बोर में मिली अज्ञात महिला की लाश… पुलिस तफ्तीश जारी…

IMG-20251213-WA0478.jpg

चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के नाले में बोर में मिली अज्ञात महिला की लाश… पुलिस तफ्तीश जारी…

भिलाई नगर 13 दिसम्बर 2025:- चंद्रा- मौर्य अंडर ब्रिज के समीप चौहान ऑटोमोबाइल्स की दीवाल से सटे नाले  में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाश तीन-चार दिपुरानी लगती है, फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खगाल रही है समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के हाथ में गोदना भी है महिला के हाथ में आरती,महादेव, लखन, सुरेश लिखा हुआ है

इस्पात नगरी भिलाई में शनिवार सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास नाले में एक बोरे में महिला की लाश मिली है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार लाश तीन-चार दिन पुरानी है महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ मोहन पटेल, क्राइम प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रुसिया घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की रस्सी खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। जो 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।

लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के इरादे से यहां फेंका गया हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मौके की पंचनामा कार्रवाई की गई।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जाएगा।


scroll to top