मुख्यमंत्री ने पाली में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की….सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति

IMG-20230113-WA1243.jpg

कोरबा 13 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया एवं लाफा में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम को पाली पहुंचे। पाली रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने पाली-तानाखार इलाके के विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के लोग पाली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से रूबरू होने के बाद बिरहोर समाज के लोगों ने उन्हें टोपी भेंट की और कहा कि वह पहली बार मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समाज के लोगों को वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक भवन, आवास सहित अन्य सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ब्राम्हण समाज, गोंड समाज तथा क्षेत्रीय डडसेना समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए दिए जाने की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के लिए निरधी गांव से गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी आयी थी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गौठान, गोधन न्याय योजना के माध्यम से समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं स्वावलंबी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार जताया। महिलाओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को तिल के लड्डू भेंट किए। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए उन्हें मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से धनवार समाज, साहू समाज, उरांव समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, कंवर समाज, मानिकपुरी पनका समाज, सतनामी समाज, कुम्हार समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि दिए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए रियायती दर पर भूमि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने भूमि की रजिस्ट्री कराने के बाद सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्रा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास देखने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष चन्द्रा को अपने सभी पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक बोधराम कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्राम लाफा

 ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।
 ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।
 पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।
 अमझर से जरौंधा सीमा (डब्ठ) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
 ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
 मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
 कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।
 नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।
 कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।
 तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।
 ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।
 मुख्यमंत्री ने अनिता राज को बीएड की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए और छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण।
 चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण।
 पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा।
 औराभाटा नाला में पुल निर्माण।
 लाफा मे 60 सीटर कन्या छात्रावास।
 लाफा में ठाकुर देव की स्थापना।
 लाफा में 36 के.व्ही. विद्युत स्टेशन।

पाली-तानाखार

 विभिन्न समाजों के भवन निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति।


भेंट-मुलाकात की झलकियां

जिला-कोरबा, विधानसभा-पाली तानाखार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का पिपरिया हेलीपेड में ग्रामीणों ने सूत का धागा और महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

 ग्राम अमझर के ग्रामीणों का डंडा नृत्य और मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी महतारी की चित्र पर माल्यार्पण कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार… के साथ ग्राम पिपरिया में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।

 मुख्यमंत्री को किसान महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने डेढ़ एकड़ खेत खरीदा है, पहली बार धान बेचा है और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किश्त की राशि मिल चुकी है।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल को संगीता साहू ने बताया कि उन्होंने 1200 तेन्दूत्ता तोड़े हैं, 400 रूपए सैकड़ा से पैसा मिला है। आपने रेट बढ़ाया तब से तोड़ना शुरू किया, आपने बीमा कराया है उसकी बहुत खुशी है।

 मुख्यमंत्री को तेजकुंवर ने बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत 40 हजार रूपए का गोबर बेचा है, गोबर से उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर 01 लाख 3 हजार रूपए का अतिरिक्त आय अर्जित की हैं। इन्हीं पैसो से उन्होंने अपनी लड़की की शादी भी कराई हैं।

 मुख्यमंत्री को अनिता अर्मो ने बताया कि उनके समूह ने लघु वनोपज के माध्यम से कोदो, रागी और इमली खरीदे हैं, कोदो खरीदी से उनकी समूह को 01 लाख 82 हजार रूपए की आदमनी हुई है।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल को अनीता राज ने बताया कि उनके समूह में 12 सदस्य हैं, तीन साल में 2 लाख 70 हजार का वर्मी कम्पोस्ट खाद बेची हैं। अनीता राज ने बताया कि मैं बीएड की पढ़ाई भी कर रही हूं।

 कौशल्या बाई ने समूह के माध्यम से 4 लाख से ज्यादा का वर्मी कम्पोस्ट बेचा, बकरी पालन और मुर्गी पालन भी करती हैं।

 पोड़ी-उपरोड़ा के किसानों ने जैविक सुगंधित चावल भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 युवा मितान क्लब पिपरिया के छत्रराम पटेल ने मुख्यमंत्री को वेस्ट मटेरियल से बनी नाव की कलाकृति भेंट की। यह नाव पेपरबोर्ड, खराब धागा, मुर्गा पंख, पुराने फूल, टुटे खिलौने, साड़ी बार्डर की चैन, आईसक्रीम चम्मच, आईना, अभ्रक, मोती और गोंद से बनाया गया।

 मुख्यमंत्री ने चैतुरगढ़ के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 भेंट-मुलाकात में वन धन विकास केन्द्र डोंगानाला की सरोज ने बताया कि वे अब तक 50 लाख रूपए की दवाईयां बेच चुकी है, जिससे उन्हें 25 लाख रूपए की आमदनी हुई है।

 फूलबाई नरेटी ने बताया कि वे मधुमेह, रक्तचाप, गठिया आदि की दवाई बना रही हैं। आयुष विभाग द्वारा अभी उन्हें एक करोड़ रूपए की दवाईयों का आर्डर मिला है।

ग्राम पंचायत निरधी की चरवाहा देवकुमारी ने बताया कि 713 क्विंटल गोबर बेचा और एक लाख 40 हजार रूपए कमाएं है। इन पैसों से वह अपना इलाज और बच्चों को कम्प्यूटर कोर्स करा रही है।

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत निरधी की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 8 लाख 25 हजार रूपए की आमदनी हुई है। समूह की महिला सावित्री ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को 60 हजार रूपए मिला है। उन्होंने इस पैसे से कृषि उपकरण रोटोवेटर खरीदा है। समूह की अन्य सदस्य फिरत बाई ने ट्राली खरीदी है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम पाली के रवि सोनी ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में की गई इस नवाचार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह प्राईवेट स्कूल में पढ़ाई करता था, जहां 1500 रूपए की प्रतिमाह फीस देना पड़ती थी।

निरधी गांव से गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तिल के लड्डू भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी।


scroll to top