भिलाई नगर 19 नवंबर 2024:- छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने देश कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री शहीद श्रीमति इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे श्रीमति इंदिरा गांधी के स्टैचू और सूपेला चन्दूलाल चंद्राकर के प्रतिमा के समीप इंदिरा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यअर्पण मुकेश चंद्राकर सीजू एंथोनी, नीता लोधी, समयलाल साहू बृजमोहन, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं महिलाओं ने पुष्प अर्पित कर जयंती मनाया।
श्रीमति इंदिरा गांधी जी देश की आजादी के लिए बच्चों के सहयोग से वानर सेना का निर्माण किया और आंदोलन में भाग लिया जिसके कारण 1942 में उन्हें जेल जाना पड़ा सन् 1947 में गांधी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया 1958 में कांग्रेस के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्ती किया गया एआईसीसी के राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष और सन् 1956 में एआईसीसी महिला विंग की अध्यक्ष बनी।





जनवरी सन् 1966 से मार्च 1977 तक भारत की प्रधानमंत्री रही देश के गरीब किसानों, बेरोजगारों की बेरोजगारी को दूर करने के लिए उन्होंने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण और 20 सू़त्रीय के माध्यम से देश के भूमीहीन किसानों के लिए खेतों का आबंटन गरीब किसान मजदूरों की आर्थिक तंगी के कारण देश का किसान सेठ, साहूकारों के पास अपने सोना, चांदी, बर्तन गिरवी रख दी थी उन तमाम सामग्रीयों को छूडाने के लिए शासन कि ओर से पैसा दिया गया।

राजा, महाराजाओं को प्रीवीर्पश के माध्यम से वजीफा मिलता था उस वजीफे को समाप्त कराया इस प्रकार देश में एतिहासिक कदम उठायी देश को बचाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी लेकिन देश को खंडित नहीं होने दिया जब तक ये दुनिया है शहीद इंदिरा गांधी जी के कुर्बानी को कोई भूल नहीं सकता ।

कार्यक्रम में ख्वाजा अहमद, एल. चैत्नया, राजेन्द्र ताम्रकार, प्रमोद प्रभाकर, हेमंत राव, बी. जोगाराव, वय. भास्कर, नरेश सागरवंशी, के पापाराव, अनस अली, बबलू, सेम्पसन्न सुन्नी, मलकीत सिंह, मारिक दास उपस्थित थे।





