प्रवर्तन विभाग  ने तीन लाइसेंसी सहित चार बीएसपी आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाया गया.... - Steel City Online News Portal

प्रवर्तन विभाग  ने तीन लाइसेंसी सहित चार बीएसपी आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाया गया….

IMG_20250522_201836.jpg

तीन लाइसेंसी सहित चार बीएसपी आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाया गया

भिलाई नगर 22 मई 2025:- भिलाई इस्पात सयंत्र, नगर सेवाएं द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए चार बीएसपी आवास खाली करवाया गया जिसमें तीन आवास लाइसेंस में आबाटित था। प्रवर्तन विभाग द्वारा आज 22 मई, 2025 को सेक्टर 06 के 03 आवासों तथा सेक्टर -01 से एक आवास से अवैध कब्जाधारियों को बेदखलकर आवास के आवंटियों को अधिग्रहण दिलाने हेतु कार्यवाही करते हुए मेंटेनेंस ऑफिस सेक्टर 6 के सुपुर्द किया गया। खाली कराए गए आवासों का विवरण निम्नानुसार है


1 आवास क्रमांक 5C/ सड़क AVE, सेक्टर 6 आवास लाइसेंस में श्रीमती निराशा बाई को आवंटित किया हैl
2.आवास क्रमांक 001F/ सड़क 37, सेक्टर 6 आवास लाइसेंस में  दिलेश्वर राव को लाइसेंस में आवंटित किया गया
3.आवास क्रमांक 002B/ सड़क 38, सेक्टर 6 आवास लाइसेंस में  बलि सिंह मरकाम को आवंटित किया गया है उपरोक्त आवास में अवैध कब्जा होने से आवंटियों को अधिग्रहण नहीं मिल पाया था।
4.आवास क्रमांक 2F/32/1 को अवैध कब्जेधारी से खाली करवाकर मेंटेनेंस ऑफिस को सुपुर्द किया गया


प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा उपरोक्त आवासों से अवैध कब्जाधारियों को बेदखलकर आवंटियों के अधिग्रहण हेतु मेंटेनेंस ऑफिस सेक्टर 6 के सुपुर्द किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा इस्पात नगरी के आवास कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध इनफ़ोर्समेंट विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।


scroll to top