5 सौ सेवादारों ने तैयार किया 35 क्विंटल का महाप्रसादी, 50 हजार भक्तों ने बाबा के दर्शन कर चढ़ाया रोट, लिया आर्शिवाद,
25 क्विंटल आटे से बना 1 लाख रोटी, 3 टन काबुली चने की सब्जी, 2 टन देशी घी का हलवा, 1 टन दाल, 2 टन टमाटर चटनी, 2 टन खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण।

धूमधाम से मना बाबा का 62वां महायज्ञ एवं महाभंडारा,
भिलाई नगर 16 मार्च 2026:- बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 11, जोन 2 में बाबा बालकनाथ महायज्ञ, पूजन और अनुष्ठान के चार दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं नें बाबा के दर्शन कर रोट का प्रसाद चढ़ाया और महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जिसमें 25 क्विंटल आटे से करीब 1 लाख रोटी, 3 टन काबुली चने की सब्जी, 2 टन देशी घी का हलवा, 1 टन दाल, 2 टन टमाटर चटनी, 2 टन खिचड़ी को लगभग 500 महिला, पुरुष सेवादार बनाने में एक रात पहले से ही जुटे रहे। इस दौरान भजन गायिका वंदना धीमान द्वारा सुबह और शाम को सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें देर रात तक श्रद्धालु बाबा की भक्ति में नाचते-झूमते रहे।
500 सेवादारों ने तैयार किया लगभग 40 क्विंटल प्रसाद
मंदिर में आयोजित महाभंडारे में 25 क्विंटल आटे से करीब 1 लाख रोटी, 3 टन काबुली चना, आलू, टमाटर प्याज एवं अन्य हरी सब्जी, 2 टन टमाटर चटनी, 4 क्विंटल उड़द एवं चना दाल, 2 टन घी, सूजी, शक्कर, सुखा मेवा सहित 4 क्विंटल हलवा और 2 टन दाल-चावल मिक्स खिचड़ी का प्रसाद बनाया गया था। जिसमें लगभग 500 सेवादारों ने मिलकर तैयार किया था। इस महाभंडारे के लिए शनिवार शाम 6 बजे से तैयारी शुरू कर दी गई थी।





बाबा का विभिन्न द्रव्यों से हुआ अभिषेक
खुर्सीपार भिलाई में चल रहे 62 वें महायज्ञ एवं भंडारा के अवसर पर करीब 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के महासचिव कांतिलाल शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह 5 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था, जो कि देर शाम तक चलता रहा। सुबह 9 बजे हवन करने के पश्चात भंडारा की शुरुआत की गई। इस दौरान वंदना धीमान ने भजनो से सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महाभंडारे में लोग बाबा के जयकारे के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन ले रहे थे। प्रसाद के रूप में रोटी, सब्जी , दाल, हलवा, खिचड़ी, टमाटर की चटनी का वितरण किया गया।




इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेद्र यादव, महापौर नीरज पाल, संजय ओझा,दया सिंह, भूपेंद्र यादव, विनोद सिंह, प्रभु नाथ पांडेय ,पीयूष मिश्रा , डी सुजाता राव, मुकेश कुमार पांडेय सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विभिन्न प्रांतों से आये भक्तों ने किया दर्शन,,,
इस आयोजन में पूरे देश सहित दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई के अलावा नासिक, नागपुर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, फरीदाबाद, मेरठ, जबलपुर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ से भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। इस आयोजन में करीब लाखों की संख्या में लोगों के दर्शन किया और भंडारे में करीब चालीस हजार से अधिक लोगों ने महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।




51 फीट झंडे का किया ध्वजारोहण,,,,
चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सुबह करीब 9 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। दूध, दही, पंचामृत, फलों के रस से तैयार पंचामृत से बाबा बालकनाथ का अभिषेक किया गया। अभिषेक का यह क्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद मुख्य झंडे को बदला गया। दोपहर के समय भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद रविवार को दोपहर 12.10 बजे शुरू होने वाले विशाल भंडारे के लिए प्रसाद तैयार करना शुरू किया गया। आयोजकों के मुताबिक करीब 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।





