इनरवील क्लब डिस्ट्रिक्ट दुर्ग के बढते कदम.... डॉक्टर्स डे पर शहर के महिला चिकित्सकों का किया गया सम्मान..... - Steel City Online News Portal

इनरवील क्लब डिस्ट्रिक्ट दुर्ग के बढते कदम…. डॉक्टर्स डे पर शहर के महिला चिकित्सकों का किया गया सम्मान…..

IMG-20250703-WA0614.jpg

इनरवील क्लब डिस्ट्रिक्ट दुर्ग के बढते कद

दुर्ग 03 जुलाई 2025:- इनरवील डिस्ट्रिक्ट दुर्ग  सत्र का आगाज प्रथम जुलाई के प्रातः किया  सत्र 2025 -26 बालाजी नेत्रालय में आई कैंप के द्वारा प्रारंभ किया  बालाजी नेत्रालय जो नेहरू नगर में स्थित है जिसकी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सोमा रॉय के द्वारा बीपीएल कार्ड धारी को निशुल्क आखों का परिक्षण कराया जाएगा ,और अगर उनकी आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होगी उसका पूर्णतः निशुल्क परीक्षण के साथ-साथ ऑपरेशन या अन्य जो भी बीमारी होगी उसका उपचार इनर व्हील क्लब के द्वारा कराया जाएगा ।

यह कार्यक्रम भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती चित्रा बहादुर एवं वरिष्ट सदस्यों के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के अध्यक्षता अध्यक्ष नताशा दुआ एवं सचिव स्नेहा मित्तल अपनी समस्त कार्यकारिणी के साथ उपस्थित हुई। वैसे भी कहा गया है की स्वास्थ्य है तो सब कुछ है और नेत्र तो व्यक्ति के जीवन को पूर्ण करते हैं अगर आपके जीवन में प्रकाश है उजाला है खुशियां है तो नेत्र को प्रकाशित होना अति आवश्यक है ,आंखों से ही जिंदगी रंगीन होती है।


आँखे नहीं है दिल की ज़ुबान,
पर देखकर बहुत कुछ कर जाती हैं यह बयान।
आज का दिन और भी विशेष दिन है क्योंकि आज डॉक्टर दिवस है तो इस खुशनुमा दिन को इनर व्हील की सदस्यों ने डॉक्टरों को सम्मानित किया डा. सोमा राॅय (डायरेक्टर बालाजी नेत्रालय) डा. श्रुतीका यादव ,डा. वर्षा झावर, डा. कृतीका ज्ञानी, डा. श्रेया लूनिया ,डा. सुजाता अय्यर। इस प्रकार डॉक्टर्स डे और स्वास्थ्य जो जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है इस पर विशेष कार्यक्रम करके अपने क्लब के पहले कदम को समाज की सेवा करके आगे बढ़ाया


कार्यक्रम मे पी.डी.सी श्रीमती चित्रा बहादुर, कांता अग्रवाल,आशीर्वाद बेदी, मोनिका खेतान,गुरप्रीत कौर एवं काफी संख्या मे सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष नताशा दुआ ने,कार्यक्रम का संचालन डा. विभा सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन स्नेहा मित्तल ने दिया।


scroll to top