सरकार और शासन में सुनवाई उसकी होती है जिसके पास पैसा हो… DGP अशोक कुमार

IMG_20221127_120442.jpg

देहरादून 27 नवंबर 2022 :! उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुनवाई उसी की होती है जिसके पास पहुंच है। प्रभावशाली लोग तो न्याय भी छीन लेते हैं। वह शुक्रवार को देहरादून में पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रांतीय सम्मेलन और पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डीजीपी ने कहा कि ‘मैं पीड़ित फोकस पुलिसिंग पर जोर देता हूं। कई बार रिटायर पुलिस अधिकारी मेरे पास आकर कहते हैं कि थाना अध्यक्ष या सीओ उनकी नहीं सुन रहा है। तब मैं हंसकर कहता हूं कि आप भी सर्विस में शायद इसका भाग रहे होंगे।

तब आपको पीड़ित का पक्ष देखना नहीं है। हमारे बीच बहुत से लोग एरोगेंस और करप्शन आदि में लिप्त हैं। पुलिस ही क्यों, सरकार और शासन में सुनवाई उसकी होती है जिसपे पैसा और प्रभाव है। जरूरत गरीब की है। प्रभावशाली तो न्याय छीन लेता है।’ उन्होंने कहा कि ‘रिटायर होकर लोगों को यह समझ आता है तो आप अन्य को समझाएं।’
सोशल मीडिया पर एक्टिव हों

डीजीपी ने एसोसिएशन को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक्टिव होने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है। अंकिता केस में पुलिस ने क्या नहीं किया। सोशल मीडिया पर उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। हर रोज नई-नई कहानियां बनाकर मामले को पुलिस के खिलाफ उछाला जा रहा है। हम काननू से बंधे हैं। रिटायर होने पर आजादी बढ़ जाती है। आप से अपील है सोशल मीडिया पर पुलिस का समर्थन करें।

एसपी क्राइम ने जताई नाराजगी

समारोह पुलिस लाइन में हुआ और एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह पुलिस लाइन के प्रभारी हैं। शुक्रवार को आयोजन में डीजीपी, एसएसपी पुलिस लाइन में थे। आयोजन की सूचना एसपी क्राइम को नहीं दी गई। उन्होंने इंस्पेक्टर लाइन जगदीश पंत से नाराजगी जताई।


scroll to top