कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को “21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी परिसर में शहीद स्मारक पर स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,…

IMG_20241022_001950.jpg

भिलाई नगर 22 अक्टूबर 2024 :-  प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मिलाई प्रांगण में स्थापित शहीद स्मारक ग्राउण्ड में “पुलिस स्मृति दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि  रामगोपाल गर्ग  पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग ने बताया कि आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर, 1959 को भारत और तिब्बत के बीच 2.600 मील की सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के 10 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन वीर पुलिस जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और तब से लेकर आज पर्यन्त हम सभी एकत्रित होकर उन वीर पुलिस जवानों का स्मरण करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

जिन्होंने देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी तथा देशप्रेम और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा स्थापित की है। 21 अक्टूबर का यह दिन, उन सभी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने कर्तव्य परायणता में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए तत्पश्चात् उन्होंने  01.09.2023 से 31.08.2024 तक कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया गया।

इस अवधि में 216 पुलिस जवान जिसमें आंध्र प्रदेश-02, अरूणाचल प्रदेश-02, असम-06, बिहार-15, छत्तीसगढ़-11, झारखण्ड-04, कर्नाटक-05, केरल-01, मध्यप्रदेश-23, महाराष्ट्र-03, मणिपुर-06, मेघालय-01, नागालैण्ड-04, उड़ीसा 02, पंजाब-02, राजस्थान-20, तमिलनाडू-05, तेलंगाना-01, त्रिपुरा-03, उत्तर प्रदेश-02, उत्तराखण्ड-04, पश्चिम बंगाल-09, अण्डमान एण्ड निकोबार द्वीप-01, दिल्ली-05, जम्मू एण्ड कश्मीर-07. बीएसएफ-19, सीआईएसएफ-06, सीआरपीएफ-23, आईटीबीपी-06, एसएसबी-02, एफएस, सीडी एण्ड एचजी 02, आरपीएफ-14 के वीर पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य परायणता के दौरान अपने प्राणों की आहूति दी है।

कार्यकम में सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर  दुर्ग,  राजेश कुकरेजा,सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल मिलाई,  जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  एम. भार्गव  परिवीक्षाधीन एडिशनल कलेक्टर,  रामकृष्ण साहू , पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा,  एस.आर. भगत मामुले, पुलिस अधीक्षक जिला बालोद,  चिराग जैन, परिवीक्षीधीन भापुसे,  वेदव्रत सिरमौर, अति. पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  सुखनंदन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,

अरूण गजपाल, पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार, श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, श्रीमती मीता पवार, उप सेनानी, 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई,  जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई,  संदीप मोरे, सहायक सेनानी, शिवकुमार निषाद, सहायक सेनानी,  गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, सातवीं वाहिनीउपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त दुर्ग संभाग के अंतर्गत पुलिस इकाइयों के अधिकारीगण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं शहीदों के परिवारजन उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम परेड में प्रथम वाहिनी, सातवी वाहिनी भिलाई, 14वी वाहिनी धनोरा, 21वी वाहिनी करकाभाट, जिला बालोद, जिला बेमेतरा का बल सम्मिलित था। परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई।

मुख्य अतिथि  रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग,  राजेश कुकेरजा,, सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर, जिला दुर्ग पड़ जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं कार्यक्रम में उपस्थित बालोद, बेमेतरा, एसटीएफ, दूरसंचार, सेनानी प्रथम, सातवी वाहिनी, 14वी वाहिनी, 21वी वाहिनी एवं अन्य पुलिस राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी व शहीद के परिवारजनों के द्वारा शहीद स्मारक को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान शहीद परिवारजनों के भावुकता भरे पलों से सभी की आंखें नम हो गई।


scroll to top