पेप्सी कंपनी के मैनेजर एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260129_170112.jpg

पेप्सी कंपनी के मैनेजर एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, चाकू, डंडा एवं स्कूटी वाहन जप्त
🔹 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी

भिलाई नगर 29 जनवरी 2026:-  रवि रंजन  42 वर्ष, निवासी कैम्प-1, थाना छावनी द्वारा थाना वैशालीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पेप्सी कंपनी भिलाई के डिस्ट्रीब्यूटर अंकित यादव के सुंदरनगर स्थित गोदाम (के.पी.एस. स्कूल के पीछे, बाबादीप सिंह नगर) में अपने साथियों के साथ बैठा था। उसी परिसर में स्थित सेलिब्रेशन प्वाइंट रिसोर्ट में आयोजित पार्टी के दौरान रात्रि लगभग 09:15 बजे कुछ युवक परिसर के बाहर आपस में झगड़ा एवं गाली-गलौज कर रहे थे।

प्रार्थी एवं उसके साथियों द्वारा रिसोर्ट संचालक से संपर्क कर परिसर की बाहरी लाइट बंद करवाई गई, जिस पर उक्त युवक आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, चाकू एवं पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन का कांच, बुलेट मोटरसाइकिल का वाइजर तथा बिजली मीटर को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशालीनगर में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 109, 190, 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना उपरांत आरोपी फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता, योगेश गुप्ता सहित कुल 05 आरोपियों (03 अपचारी बालक) को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन जप्त कर न्यायिक रिमांड की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वैशालीनगर निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि धर्मेन्द्र देवांगन, प्रआर संतोष शर्मा, आर. कपिल चौधरी एवं रवि कुमार का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज गुप्ता उर्फ गोलू, उम्र 26 वर्ष
    निवासी – स्टेशन मड़ौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. योगेश गुप्ता उर्फ बमबम, उम्र 18 वर्ष 03 माह
    निवासी – कैम्प-1, वृन्दा नगर, थाना वैशालीनगर
  3. 03 अपचारी बालक

scroll to top