हेल्दी-कुमकुम लगाकर मांगी पति की लंबी उम्र मकर संक्रांति का पर्व उषा क्षीरसागर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि….

IMG-20260121-WA1775.jpg

हेल्दी-कुमकुम लगाकर मांगी पति की लंबी उम्र मकर संक्रांति का पर्व उषा क्षीरसागर अपने विचार साझा करते हुए बताया

भिलाई नगर 21 जनवरी 2026:- छत्तीसगढ़ मराठी महिला मित्र मंडल सेक्टर-2 में हल्दी कुमकुम का आयोजन सेक्टर-2 में किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं ने गेहूं, बेर, तिल, फूल व फल का मिश्रण थाली को सुंदर दीया जलाकर सजाया, वहीं सौंदर्य प्रसाधन चूड़ी व सुहाग का अन्य प्रसाधन व का या उपहार स्वरूप भेंट दिया।

अपने पति की लंबी आयु के लिए मनाए जाने वाले इस त्यौहार में महाराष्ट्रीयन परंपरा के अनुसार महिलाओं ने आस-पास व रिश्तेदारी से सुहागिनों को घर पर आमंत्रित किया। उनको हल्दी कुमकुम लगाते हुए एक छोटा सा उपहार वान भेंट किया साथ ही तिल और गुड का मिश्रण का तील का लड्डू बनाकर दिया।

महिला मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया सेक्टर 2 की उषाक्षीरसागर, प्रांजली क्षीरसागर क्षीरसागर पार्वती पांडे हेमा मिश्रा कविता शुक्ला रानी गजेंद्र सिन्हा छाया मोरे सुचिता रोकडे संगीता ठाकरे प्रतिभा सावरकर उषा चौधरी भारती चौधरी सरिता वानखेडे ताई सभी महिला सदस्यों ने उपस्थित होकर इस त्यौहार को मनाया।

आयोजकों ने बताया कि महाराष्ट्रीयन महिलाएं अपने घर में ही लड्डू बनाती हैं सभी कार्यक्रम के ‘उखाणे’ बोलने का आग्रह किया जाता है।

इसमें अपने पति का नाम लेते हुए ‘उखाणे’ बोलना पड़ता है। इस त्यौहार में तिल दान, सूर्य पूज उपासना व गुड़ का दान विश् महत्व होता है। इस दिन दान पुण्य करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। अंत में’तीळ गुळ घ्या गोड गोड बोला’ कहकर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई।


scroll to top