इस्पात भवन के समक्ष रोड डिवाइडर को मिला नया स्वरूप..
इस्पात भवन के समक्ष रोड डिवाइडर को मिला नया स्वरूप
भिलाई नगर 18 अक्टूबर 2025:- इस्पात भवन के समक्ष स्थित रोड डिवाइडर का उन्नयन कर उसे सुंदर एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया। नगर सेवाएं विभाग की इस पहल का उद्देश्य इस्पात भवन परिसर के समक्ष सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय समृद्धि को बढ़ावा देना है
। आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बिजय कुमार बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर तथा मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) उत्पल दत्ता की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस रोड डिवाइडर में फव्वारें व पीएम ट्रॉफी तथा छत्तीसगढ़ की आदिवासी लोककला का चित्रण किया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) ए. बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) शिवराजन, महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग) अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) प्रशांत तिवारी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – सचिवालय) सौमिक डे, महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग) राजीव कुमार, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग) विष्णु पाठक तथा महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. नवीन कुमार जैन सहित उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) आर. गर्ग, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) डी. सी. सिंह, उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) रवि कुमार फुले, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) सरोज झा, विवेक गुप्ता, उप प्रबंधक (नगर सेवाएं) संजीव सरस्वत सहित नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर, 24 जुलाई 2024:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को…
रायपुर, 29 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान ‘मोर बिजली एप 2.0‘ का शुभारंभ किया। मोर बिजली एप के पहले वर्जन को बिजली उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिलने…
रायपुर 20 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने आजादी…
सुशासन तिहार -2025….बलौदा बाजार जिले में सुशासन तिहार का हुआ शुभारंभ…आवेदकों को तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर किया गया अभिनन्दन …कलेक्टर ने स्वयं आवेदन लेकर दी पावती…सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह बलौदा…