बिहार में कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर – देवेंद्र यादव… विधानसभा सीटों की संख्या में इजाफा होना तय…. जातिगत राजनीति उतना प्रभावी नहीं रहेगी

IMG_20250923_231221-1.jpg

बिहार में कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर – देवेंद्र यादव
00 विधानसभा सीटों की संख्या में इजाफा होना तय
00 जातिगत राजनीति उतना प्रभावी नहीं रहेगी


भिलाई नगर 28 सितंबर 2025:- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार राज्य प्रभारी तथा भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला आने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रति बिहार की जनता में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे बेहतर चुनाव परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है देवेंद्र यादव Steel City online  से चर्चा कर रहे थे।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के सीटों में इजाफा होगा और बिहार में नई सरकार बनाने में पार्टी की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की राजनीति में जातिवाद उतना मायने नहीं रखेगा। जनता कांग्रेस के नाम पर मतदान करने के लिए कमर कस चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 18 विधायक जीते थे जिसमें से दो विधायकों ने पाला बदल लिया था वर्तमान में 16 विधायक बिहार विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इस दफा बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व की अपेक्षा ज्यादा विधायक जीत कर आएंगे


‌‌ विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी है। लिहाजा उनका बिहार के पार्टी नेताओं से लेकर आम जनता से सतत संपर्क बना हुआ है। इस दौरान देखने को मिला है कि बिहार के लोग अब बदल रहे हैं। लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस आधार पर कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बेहतर नतीजा मिलने की पूरा विश्वास है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 55 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है

। इसमें पार्टी की मजबूत स्थिति होने से जीत का औसत बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि लगातार बिहार आने जाने और लोगों से मिलने के बाद यह पता चला है कि मौजूदा सरकार से सभी वर्ग परेशान है। इसके चलते बदलाव की बयार बह रही है। इसका लाभ कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों को मिलने जा रहा है।


scroll to top