पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी सहित स्टॉफ की ली मिटिंग,दिये महत्वपूर्ण निर्देश.... शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिये गये निर्देश..... वाहन दुर्घटना रोकने लिए ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग करने के दिये निर्देश..... नो एंट्री में घुसने वाले हाइवा सहित भारी वाहनों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश...... - Steel City Online News Portal


पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी सहित स्टॉफ की ली मिटिंग,दिये महत्वपूर्ण निर्देश….
शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिये गये निर्देश…..
वाहन दुर्घटना रोकने लिए ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग करने के दिये निर्देश…..
नो एंट्री में घुसने वाले हाइवा सहित भारी वाहनों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश……

IMG-20221221-WA0144.jpg

धमतरी 21 दिसंबर 2022 पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी सहित स्टॉफ की ली मिटिंग,दिये महत्वपूर्ण निर्देश शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिये गये निर्देश वाहन दुर्घटना रोकने लिए ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग करने के दिये निर्देनो एंट्री में घुसने वाले हाइवा सहित भारी वाहनों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा यातायात प्रभारी सहित सभी यातायात स्टॉफ की मिटिंग लेकर सभी को महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए।यातायात ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी पर की जायेगी सख्त कार्यवाही।
मिटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को यातायात के बढ़ते दबाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी रखने निर्देशित किया गया है।


तीनों हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते रहने के निर्देश दिए गए हैं ,कहीं दुर्घटना होने पर उन्हें तत्काल उपचार हेतु पहुँचाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में में हुए सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा किया गया जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या ज्यादा पाए गए ।
जिसको गंभीरता से लेते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया,शराब पीकर वाहन चलाने वालों वाहन चालकों की चेकिंग करते हुए वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर लगातार वैधानिक कार्यवाही किया जाये।

उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पी.डब्ल्यू.डी.एनएचआरसी.
परिवहन विभाग,नगर निगम की संयुक्त मिटिंग कर ब्लैक स्पाट दुर्घटना जन्य क्षेत्रों के को चिन्हांकित कर उसमें सुधार की कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देशित भी किया गया है एवं दुर्घटना रोकने के लिए सतत प्रयास की जा रही है। साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाई जा रही है।

उक्त मिटिंग में यातायात प्रभारी के.देव राजू,स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला सहित यातायात पुलिस स्टॉफ उपस्थित थे।


scroll to top